<

UP Heatwave Update: सड़कों पर लगेंगे प्याऊ, ORS का स्टॉक! स्कूलों से लेकर गौशालाओं तक के लिए जारी बड़े आदेश!

Heatwave Guidelines Issued: गर्मी और हीटवेव के बढ़ते कहर को देखते हुए रायबरेली में स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. DM सरनीत कौर ब्रोका ने स्कूलों की टाइमिंग चेंज करने और गौवंशों की गर्मी से रक्षा के लिए कुछ निर्णय भी लिए हैं, जानें लू से बचाव के लिए प्रशासन का क्या है 'कूलिंग प्लान'UP Heatwave Update: सड़कों पर लगेंगे प्याऊ, ORS का स्टॉक! स्कूलों से लेकर गौशालाओं तक के लिए जारी बड़े आदेश!

Heatwave Guidelines Issued: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जिलेवासियों का जीना मुहाल कर दिया है. पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाते ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कड़े तेवर अपनाते हुए जिले में ‘हीट वेव’ से निपटने के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. अब न तो स्कूलों में बच्चों को तपती दुपहरी झेलनी पड़ेगी और न ही गोवंशों को प्यास से तड़पना होगा.

बच्चों के स्कूलों की टाइमिंग बदली

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के साथ-साथ सभी प्राइवेट स्कूलों के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने दो टूक कहा कि बच्चों को धूप और लू से बचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है. अब स्कूल सुबह जल्दी खुलेंगे और दोपहर की भीषण तपिश शुरू होने से पहले ही बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी.

​सड़कों पर लगेंगे प्याऊ

​शहर से लेकर गांवों तक राहगीरों को राहत देने के लिए जगह-जगह प्याऊ लगाने के निर्देश दिए गए हैं. खास बात यह है कि डीएम मैडम खुद मैदान में उतरकर इसकी हकीकत परखेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आज शाम से ही विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर यह देखेंगी कि प्याऊ सुचारू रूप से चल रहे हैं या नहीं.

​गौशालाओं के लिए ‘कूलिंग’ प्लान

​सिर्फ इंसान ही नहीं, बेजुबान पशुओं के लिए भी प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी गौशालाओं में  हवा और पानी की बौछार की व्यवस्था हो.

  • ​धूप से बचाने के लिए उचित शेल्टर और गीली टाट-पट्टियों का इंतजाम किया जाए.
  • ​डीएम स्वयं गौशालाओं का दौरा कर व्यवस्थाएं चेक करेंगी.

ORS का स्टॉक फुल रखने के निर्देश

​जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी है कि लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों के लिए जरूरी दवाओं और जीवन रक्षक घोल (ORS) का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए. किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को इलाज के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए सभी डॉक्टरों और अधिकारियों को मुस्तैद रहने को कहा गया है.

धूप में न निकलने की अपील

​डीएम ने रायबरेली की जनता से भी अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलें. उन्होंने सुझाव दिया कि अपने जरूरी काम सुबह या शाम के ठंडे घंटों में ही निपटाएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Recent Posts

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST

IND VS PAK: भारतीय ने जीता गोल्ड, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान को चटाई धूल

IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…

Last Updated: October 3, 2026 13:43:49 IST

Haryana News: सुनसान इमारत के अंदर किशोरी को उठाकर अंदर ले गए बदमाश, 4 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप, सहेली पर भी किया हमला

Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…

Last Updated: October 3, 2026 13:39:07 IST

IND vs PAK Final: 28 गेंदें, 61 रन और 7 छक्के: अभिषेक शर्मा ने पाक के उड़ाए परखच्चे, तोड़ दिया गेल और ब्रेविस का बड़ा रिकॉर्ड

Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…

Last Updated: October 3, 2026 13:11:40 IST