<

हंसते-खेलते निकला था परिवार, तेज धमाका निगल गया कार: घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया!

Raebareli Ganga Expressway Accident: गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें लगभग पूरा परिवार ही गंभीर हालत में है. ये दुर्घटना इतनी भयावह थी कि पुलिस को कार काटके घायलों को रेस्कयू करना पड़ा, जिसमें कई घंटो का समय लगा. फिल्हाल, पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती है और मासूम की हालत बेहद गंभीर है. जानें आखिर कैसे हुआ ये हादसा-

Raebareli Ganga Expressway Accident: रफ्तार के जुनून और अचानक आई तकनीकी खराबी ने नवनिर्मित गंगा एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर खून की इबारत लिख दी. शनिवार की सुबह रायबरेली के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र का कटघर गांव चीख-पुकार से दहल उठा, जब इलाहाबाद की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने जा रही कार को तिनके की तरह उड़ा दिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार लोहे का ढेर बन गई और उसमें सवार जौनपुर का एक परिवार जिंदगी और मौत के बीच झूलने लगा.

कैसे हुई इतनी बड़ी दुर्घटना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य था. तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक का टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया. चालक जब तक कुछ समझ पाता, भारी-भरकम ट्रक अनियंत्रित होकर लहराने लगा और आगे चल रही कार के परखच्चे उड़ा दिए. कार के भीतर मची चीखें सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर सहम गए.

कबाड़ में बदली कार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गंगा एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. लोहे के मलबे में तब्दील हो चुकी कार से घायलों को बाहर निकालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी. काफी मशक्कत के बाद जौनपुर निवासी दंपति और उनके मासूम बेटे को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया.

मासूम की हालत गंभीर

पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार दंपति की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है,जबकि बच्चे की स्थिति काफी गंभीर है.

ये भी पढ़ें:- तेज स्पीड में स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल पहुंचे तो ‘लापरवाही’ ने तोड़ा सब्र, मौत का जिम्मेदार कौन?

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

Jailer 2 OTT Release: थिएटर के बाद कब और कहां देख सकेंगे रजनीकांत की फिल्म? हिंदी रिलीज पर भी आया बड़ा अपडेट

Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत स्टारर जेलर 2 15 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर रिवीज…

Last Updated: October 15, 2026 17:16:16 IST

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल GIDC में बड़ा हादसा, फैक्ट्री का बॉयलर फटा, चार की गई जान

Gandhinagar factory accident: गांधीनगर के छत्राल जीआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स कंपनी…

Last Updated: October 15, 2026 17:17:16 IST

प्रयागराज में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, कसारी-मसारी बनेगा कृष्णपुरी, गरीबों को मिलेंगे 602 आवास

CM Yogi Big announcement in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के…

Last Updated: October 15, 2026 17:07:31 IST

IND vs WI 5th T20: अर्शदीप सिंह की चोट के बाद क्या भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका? जानिए पूरा मामला

Arshdeep Singh Injury Update: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले अर्शदीप सिंह की…

Last Updated: October 15, 2026 16:55:47 IST

कैसे आया जियो शुरू करने का आइडिया? ईशा अंबानी ने सुनाई कहानी, एक शिकायत से शुरू हुआ जियो का सफर

Jio Platforms IPO: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और टेलीकम्युनिकेशन इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ का…

Last Updated: October 15, 2026 16:53:13 IST

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ के योग?

Kal Ka Rashifal 16 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 15, 2026 16:50:31 IST