<

तेज स्पीड में स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को कुचला, अस्पताल पहुंचे तो ‘लापरवाही’ ने तोड़ा सब्र, मौत का जिम्मेदार कौन?

तेज रफ्तार से दौड़ती स्कॉर्पियो ने पहले सड़क नियमों का उल्लंघन किया, फिर टहल रही 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को कुचलकर रफूचक्कर हो गई. इधर वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती कराया तो महिला की मौत हो गई और अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में आ गया. जानें आखिर क्या है पूरा मामला-

देश में हर दिन तेज रफ्तार से दौड़ती गाड़ियां न जाने की कितनी मासूम जिंदगी छीन लेती हैं और सड़क नियमों को तार-तार कर देती है. ऐसा ही एक मामला बिहार के औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां रिसियप थाना क्षेत्र में सड़सी गांव के समीप शुक्रवार की रात्रि सड़क पर टहल रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंद दिया. इतना ही नहीं, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक सोने वहां जो लेकर फरार हो गया. 

जैसे ही घटना की सूचना परिजनों को मिली, वो वृद्ध महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए. जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतक वृद्धा की पहचान उक्त गांव निवासी दिलीप सिंह की साथ वर्षीय पत्नी गिरजा देवी के रूप में की गई है. 

अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

वृद्धा की मौत की पुष्टि होते ही उनके परिजनों द्वारा ड्यूटी में रहे चिकित्सकों पर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने का आरोप लगाकर परिजनों ने जमकर हंगामा किया. जिससे थोड़ी देर के लिए अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. परिजनों के अनुसार करीब चार घंटे तक अस्पताल में इलाज चलता रहा, लेकिन इस दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंततः उनकी मौत हो गई.

इलाज में देरी से मौत

मृतका के पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी मां का समुचित इलाज चिकित्सक के द्वारा नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि यदि उनकी स्थिति गंभीर थी तो उन्हें समय रहते किसी बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर देना चाहिए था. लेकिन जब काफी देर बाद हालत बिगड़ गई, तब डॉक्टरों ने रेफर करने की बात कही. इसी बीच एम्बुलेंस की व्यवस्था की जा रही थी, तभी उन्होंने दम तोड़ दिया. वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने चीत्कार मच गया और उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें:- गर्मी से राहत पाने गए थे, मिली ‘दर्दनाक मौत’: नदी की लहरों ने निगल गईं 2 मासूम जिंदगी, इलाके में मचा हडकंप!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

UP Politics: चुनाव से पहले BJP को झटका! भवानी भीख शुक्ला पांच बेटों के साथ सपा में शामिल, साथ आया 300 गाड़ियों का काफिला

UP Politics: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले BJP को बड़ा झटका लगा है. भाजपा…

Last Updated: October 15, 2026 16:12:41 IST

द ममी’ में इमहोतेप बनकर डराया, अब विजय देवरकोंडा की फिल्म में मचाएंगे खलबली, ‘रणबाली’ में निभाएंगे ये किरदार

Who is Arnold Vosloo: हॉलीवुड फिल्म ‘द ममी’ में इमहोतेप का किरदार निभाकर दुनियाभर में…

Last Updated: October 15, 2026 16:08:14 IST

जिस घर में छाया मातम, वहां से मिली 3 लोगों को नई जिंदगी, धरमपुर के श्रीमद् राजचंद्र हॉस्पिटल ने किया कमाल

Gujrat:तीन मरीजों को मिली नई जिंदगी 40 साल के अतुलभाई गामित को ब्रेन डेड घोषित…

Last Updated: October 15, 2026 16:06:46 IST

महिला पत्रकारों पर कथित हमले से सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस तलब; जांच समिति बनाने के संकेत

Supreme Court: दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकारों के साथ बदसलूकी की…

Last Updated: October 15, 2026 15:29:50 IST

Peshawar School Collapse: पाकिस्तान के स्कूल में मची तबाही, 29 स्टूडेंट की मौत; 40 घायल; हॉस्पिटल में इमरजेंसी घोषित

Pakistan School Roof Collapsed :लेडी रीडिंग हॉस्पिटल के स्पोक्सपर्सन मुहम्मद आसिम ने बताया कि छत…

Last Updated: October 15, 2026 15:15:27 IST

न्याय विश्वास फाउंडेशन: अनिकेत निकम की पहल से ग्रामीण महाराष्ट्र में 5,000+ नागरिकों तक पहुँच

जलगांव [महाराष्ट्र, भारत], 15 अक्टूबर: आगामी बॉलीवुड फिल्म प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम…

Last Updated: October 15, 2026 14:22:14 IST