Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper Prize List: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को हर साल की तरह इस बार भी इनाम दिया जाएगा. लेकिन इस बार इनाम की रकम घटा दी गई है.
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम हुआ जारी
Rajasthan Board 10th Result 2026 Topper Prize List: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में नतीजे घोषित किए गए.
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स को हर साल की तरह इस बार भी इनाम दिया जाएगा. लेकिन इस बार इनाम की रकम घटा दी गई है. आइये जानते हैं कि इस बार बोर्ड परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को क्या इनाम मिलेगा?
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लाइव होने के बाद स्टूडेंट्स अपने Roll Number की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. स्टूडेंट्स नीचे बताई गई वेबसाइट्स पर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक कर सकते हैं:
rajeduboard.rajasthan.gov.in
rajresults.nic.in
digilocker.gov.in
राजस्थान बोर्ड ने पहली बार मार्च महीने में रिजल्ट जारी किया है. बताया जा रहा है कि राजस्थान बोर्ड पहली बार 10वीं-12वीं के टॉप 100 स्टूडेंट्स की लिस्ट जारी करेगा. यह फैसला मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता हुई एक मीटिंग के दौरान लिया गया है. इससे पहले बोर्ड सिर्फ टॉप 3 स्टूडेंट्स के नाम जारी करता था.
राजस्थान सरकार हर साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में जिला स्तर पर 70% और राज्य स्तर पर कम से कम 75% नंबर वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करती है. इसके साथ ही अलग-अलग सरकारी योजनाओं के तहत मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कैश प्राइज भी दिया जाता है. लेकिन हाल ही में सरकार ने इनाम राशि में बड़े बदलाव किए हैं. आइए जानते हैं मेधावी छात्र-छात्राओं को क्या-क्या मिलेगा-
मेधावी लड़कियों के लिए शुरू की गई इस योजना का नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी से बदलकर पद्माक्षी कर दिया गया है. इस योजना के तहत इनाम राशि में कटौती के बाद दी जाने वाली नकद राशि इस प्रकार है-
इसकी ऑफिशियल वेबसाइट शाला दर्पण के अनुसार, इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) वर्ग से आने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को 50,000 रुपये नकद राशि और सर्टिफिकेट दिया जाता है.
राजस्थान में 75% या उससे अधिक नंबर लाने वाली मेधावी छात्राओं को गार्गी पुरस्कार के तहत नकद राशि दी जाती है. इस पुरस्कार योजना के तहत 10वीं की लड़कियों को 3000 रुपये और 12वीं की लड़कियों को 5000 रुपये मिलते हैं. इसके ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण, राजस्थान की वेबसाइट से होते हैं। वेबसाइट पर आधार कार्ड, मार्कशीट जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है.
यह राजस्थान बोर्ड (RSBE) द्वारा शुरू गई योजना है जिसमें मेरिट लिस्ट में आने वाले एक बेटी या दो बेटियों को 3100 रुपये (कक्षा 10वीं) से लेकर 51000 रुपये (कक्षा 12वीं) तक की नकद राशि दी जाती है. इस योजना का उद्देश्य राज्य की होनहार बेटियों को सम्मानित करने साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना और कन्या भ्रूण हत्या रोकना है.
Badshah First Wife: रैपर बादशाह के बारे में खबरें हैं कि उन्होंने ईशा रिखी से…
यदि विमान में किसी दुर्घटना के कारण यात्री की मृत्यु हो जाती है या उसे…
Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है.…
टीवी शो अनुपमा की काफी फैन फॉलोइंग है. 24 मार्च को अनुपमा में धमाकेदार ट्विस्ट…
Harish Rana Update: हरीश राणा को शीर्ष अदालत से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिलने के बाद…
Xiaomi SU7: शाओमी अब तक मुख्य रूप से अपने स्मार्टफ़ोन के लिए जाना जाता था.…