<

धुरंधर की ऐसी मारामारी, भारत का दिग्गज क्रिकेटर भी परेशान, राकेश बेदी से लगाई टिकट की गुहार

Sunil Gavaskar Unable to Get Tickets: धुरंधर रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह पिछले साल की हिट फिल्म धुरंधर का दूसरा भाग है. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 800 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म की टिकट को लेकर काफी मारामारी है. ऐसे में सुनील गावस्कर को भी टिकट नहीं मिल रही है.

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. यह पिछले साल की हिट फिल्म धुरंधर का दूसरा भाग है. इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 800 करोड़ की कमाई कर ली है और अंदाजा है कि करीब 1500 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर सकती है. जब से यह फिल्म रिलीज हुई है लोगों को टिकट्स नहीं मिल रही है और सारे सिनेमा हॉल्स फुल चल रहे हैं. ऐसे में एक भारतीय क्रिकेटर को भी टिकट नहीं मिल पा रही है. यह कोई और नहीं बल्कि जाने माने क्रिकेटर सुनील गावस्कर हैं.

फिल्म की इतनी ज्यादा लोकप्रियता है कि मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भी इसका टिकट नहीं मिल पा रहा है. फिल्म के अभिनेता राकेश बेदी जो इसमें जमी़ल जमाली का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात गावस्कर से हुई. गावस्कर 1983 विश्व कप जीतने वाली टीम के खिलाड़ी रह चुके हैं. बेदी ने बताया कि गावस्कर ने उनसे कहा कि उन्हें फिल्म का टिकट नहीं मिल रहा है और उन्होंने मदद मांगी. बेदी ने कहा कि वे उनके लिए टिकट का इंतज़ाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

राकेश बेदी ने की अपील

राकेश बेदी ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली है. उन्होंने इसे सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं, बल्कि लोगों पर असर डालने वाली फिल्म बताया. उन्होंने दर्शकों से एक खास अपील भी की. उन्होंने कहा कि लोग सिनेमा हॉल में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर शेयर न करें, खासकर फिल्म का आखिरी सीन (क्लाइमैक्स), क्योंकि इससे दूसरों का मज़ा खराब हो जाता है.

राकेश ने और क्या कहा?

उन्होंने कहा, “आपने फिल्म का आनंद लिया है, अब दूसरों को भी लेने दें.” राकेश ने कहा, “मैं इस फिल्म धुरंधर का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं. और मुझे कहना होगा कि धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर हर तरह के रिकॉर्ड न सिर्फ तोड़े हैं, बल्कि उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. साथ ही इसने भारत और दुनिया भर के लोगों के दिलों में गहरी जगह बना ली है. यह सिर्फ एक कमर्शियल हिट नहीं है, बल्कि इसने भारतीय जनता और फिल्म देखने वाले लोगों पर गहरा प्रभाव डाला है. इसके प्रति लोगों की प्रतिक्रियाएं और इसकी कमाई अभूतपूर्व, अनसुनी और बेमिसाल हैं.”

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST