<

Harish Rana: अभी बेटे का दिल धड़क रहा है… हनुमानजी के भरोसे हरीश की मां, किसी चमत्कार का इंतजार

Harish Rana Update: हरीश राणा को शीर्ष अदालत से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिलने के बाद एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में डॉक्टरों ने धीरे-धीरे उनका वेंटिलेटर और फीडिंग ट्यूब हटा दी. बरसों तक मशीन के सहारे सांसें ले रहे हरीश अब अपने फेफड़ों से अंतिम सांसें ले रहे हैं. माता-पिता की आंखों के आंसू सूख चुके हैं, लेकिन बेटे का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है. मां अस्पताल में किसी अब भी किसी चमत्कार के इंतजार में हनुमान चालीसा का पाठ कर रही हैं.

Harish Rana Update: गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है. उनकी अप्रत्यक्ष इच्छामृत्यु की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. शीर्ष अदालत से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिलने के बाद एम्स के पैलिएटिव केयर वार्ड में डॉक्टरों ने धीरे-धीरे उनका वेंटिलेटर और फीडिंग ट्यूब हटा दी. बरसों तक मशीन के सहारे सांसें ले रहे हरीश अब अपने फेफड़ों से अंतिम सांसें ले रहे हैं. बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की सिफारिशों के बाद उन्हें पैसिव यूथिनेशिया की अनुमति दे दी है. यह पहली बार है कि किसी व्यक्ति को देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में रखा गया है. लेकिन, राणा के कमरे के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. वार्ड के अंदर से सिर्फ उपकरणों की बीप की आवाज आ रही है. माता-पिता की आंखों के आंसू सूख चुके हैं, लेकिन बेटे का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है. मां अस्पताल में किसी अब भी किसी चमत्कार के इंतजार में हनुमान चालीसा का पाठ कर रही हैं. 

13 साल से खामोश लड़ाई लड़ रहे हरीश राणा

बता दें कि, करीब 13 साल से बेड पर लेटे 32 वर्षीय हरीश राणा अपने जीवन की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं. यह कहानी सिर्फ एक मरीज की नहीं, बल्कि विज्ञान की सीमाओं, एक परिवार की बेबसी और मृत्यु के बाद भी जीवित रहने वाली उम्मीद की कहानी है. इस बीच, दिल्ली के एम्स में डॉक्टर हरीश राणा को लेकर चिंतित होते जा रहे हैं. अब उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

किसी चमत्कार के इंतजार में हनुमान चालीसा पड़ रही मां

हरीश राणा की मां अभी भी अस्पताल के गलियारे में हनुमान चालीसा लिए बैठी हैं, किसी चमत्कार की प्रतीक्षा कर रही हैं. वह कहती हैं, मेरा बेटा सांस ले रहा है, उसका दिल धड़क रहा है, वह मुझे छोड़कर जा रहा है. वहीं, उसके पिता, जिनकी आंखों में आंसू नहीं हैं, अपने बेटे की मृत्यु का इंतजार कर रहे हैं. वह डॉक्टर से कहते हैं कि उनके बेटे को अंतिम क्षणों में कष्ट नहीं होना चाहिए.

अब अपने फेफड़ों से अंतिम सांसें ले रहे हरीश राणा

दिल्ली के एम्स में हरीश राणा के लाइफ सपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह से हटा दिया गया है. फीडिंग ट्यूब और वेंटिलेटर भी हटा दिए गए हैं. हरीश राणा को अब सामान्य बिस्तर पर लिटा दिया गया है. उनकी हालत फिलहाल स्थिर है. बरसों तक मशीन के सहारे सांसें ले रहे हरीश अब अपने फेफड़ों से अंतिम सांसें ले रहे हैं. हालांकि, डॉक्टर चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं, ताकि उन्हें कोई दर्द न हो. डॉक्टरों की पूरी टीम हरीश राणा के अंतिम क्षणों को यथासंभव आरामदायक बनाने के लिए काम कर रही है.

दिल्ली एम्स के डॉक्टर चिंतित

दिल्ली एम्स मेडिकल बोर्ड उनकी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है. हालांकि, हरीश राणा की फीडिंग ट्यूब हटा दी गई है, फिर भी डॉक्टर उनके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को बनाए रखने के लिए उन्हें दवा दे रहे हैं. डॉक्टर हरीश राणा को दर्द से मुक्त रखने को लेकर बेहद चिंतित हैं. हरीश राणा के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य प्रतिदिन दिल्ली के एम्स में आ रहे हैं, जहां उन्हें परामर्श दिया जा रहा है. एम्स के एनेस्थीसिया और पैलिएटिव मेडिसिन विभाग की प्रमुख डॉ. सीमा मिश्रा राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया का संचालन कर रही हैं.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Arkestra Dance Video: बटनियां खोला ए राजा… गाने पर स्टेज पर डांस कर रही थी लड़की, तभी चढ़ें बुजुर्ग और फिर…

Arkestra Dance Video: सोशल मीडिया पर ऑर्केस्टा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी…

Last Updated: May 27, 2026 23:01:27 IST

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने किया ऐलान, जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज

Bihar News: सम्राट चौधरी ने ऐलान किया कि बिहार में जमीन दान करने वालों के…

Last Updated: May 27, 2026 19:03:29 IST

बिना महंगे लिक्वि़ड के इस तरह साफ करें टॉयलेट, बर्फ हटा देगा पीले दाग, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में भी टॉयलेट की सीट पर दाग पड़ गए हैं और वो…

Last Updated: May 27, 2026 18:58:19 IST

Oppo Find X10 vs OPPO Find X9: दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे से कितने अलग? किस फोन में मिलेंगे ज्यादा दमदार फीचर्स

दोनों ही फोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट और किफायती मोबाइल माने जाते हैं. लेकिन, इन्हें…

Last Updated: May 27, 2026 18:53:02 IST

UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, लेकिन इससे पहले करने होंगे ये जरूरी काम, खाते में सीधे आएगा अमाउंट

अब जल्दी ही EPFO जल्द ही यूपीआई (UPI) के जरिए सीधे बैंक खाते में पीएफ…

Last Updated: May 27, 2026 18:50:17 IST

बुजुर्गों से बदतमीजी करना पड़ेगा भारी, खानी पड़ सकती है जेल की हवा

Maharashtra News: महाराष्ट्र के गोंदिया शहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे इंसानियत…

Last Updated: May 27, 2026 18:38:01 IST