UP Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही में दो भाइयों ने कथित तौर पर अपनी 21 साल की बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि उसका एक लड़के से रिश्ता था और फिर इसे आत्महत्या जैसा दिखाने के लिए शव को लटका दिया, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस शुभम अग्रवाल ने बताया कि 4 नवंबर को गोपीगंज थाना इलाके के जखांव गांव में तेरस बिंद की बेटी खुशी बिंद का शव उसके घर पर लटका मिला.
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया था.अग्रवाल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद, पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, खुशी के दो छोटे भाइयों – 18 साल के सूरज बिंद और उसके 15 साल के भाई ने कथित तौर पर उसका गला घोंटने की बात कबूल कर ली.
फोन पर एक व्यक्ति से बात करती थी बहन
भाइयों ने पुलिस को बताया कि खुशी फोन पर एक व्यक्ति से बात करती थी, परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. अग्रवाल ने बताया कि 4 नवंबर को जब वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रही थी, तो भाइयों ने एतराज़ किया, जिससे बहस हुई और उन्होंने उसका गला घोंट दिया.उन्होंने बताया कि उसकी मौत के बाद, मर्डर को सुसाइड दिखाने के लिए बॉडी को घर के अंदर लटका दिया गया.