<

व्यापारी विकास जैन की हत्या का पुलिस ने 60 घंटे में किया खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर भी गिरफ्तार

Hanumangarh Crime News: हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में चार दिन पहले दिनदहाड़े व्यापारी विकास जैन की गोलियां मारकर हत्या करने के चर्चित मामले का जिला पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया.

Vikas Jain Murder Case: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में चार दिन पहले दिनदहाड़े हुए व्यापारी विकास जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. घटना के 60 घंटे के भीतर पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों मुख्य आरोपियों समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में एक लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर भी शामिल है, जबकि एक अन्य आरोपी पंचकूला के सोनू माल्टा हत्याकांड में वांछित था.

क्या हैं पूरा मामला?

घटना की शुरुआत 12 सितम्बर की दोपहर को हुई, जब विकास जैन के पार्टनर नरेश कुमार ने उन्हें कॉल किया, लेकिन विकास ने कॉल रिसीव नहीं किया. तुरंत नरेश कुमार संगरिया स्थित धानमंडी में अपनी किराए की दुकान पर पहुंचे, जहाँ उन्हें विकास जैन फर्श पर गिरा हुआ और रक्तस्त्राव के साथ पड़ा मिला. आसपास के लोगों को बुलाकर विकास को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

10 अलग-अलग टीमों का किया था गठन

घटना की रिपोर्ट संगरिया थाना में नरेश कुमार द्वारा दर्ज कराई गई, और मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अमरसिंह ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया. इस दौरान बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने दस अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपियों की खोज में लगाई.

ये हैं मुख्य आरोपी

तीव्र और व्यवस्थित अनुसंधान के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपियों जलंधर सिंह, हरदीप सिंह, मखिंद्र सिंह और मनप्रीत सिंह को हरियाणा के धर्मपुरा से दस्तयाब किया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने आपराधिक गैंग से फंडिंग प्राप्त कर वारदात को अंजाम दिया और मुख्य शूटर को वाहन उपलब्ध कराया. मंगलवार को एसपी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी हेमंत शर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी के साथ ही हत्या का रहस्य सुलझ गया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Donald Trump: क्या सच में पागल हो गए ट्रंप? खुद अमेरिकी नेताओं ने दिया ऐसा बयान; इजराइल से ईरान तक हलचल

Iran-America War: ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रही जंग अब दुनियाभर में चर्चा का…

Last Updated: April 6, 2026 05:53:11 IST

Viral Video: धर्मेंद्र-अमिताभ की याद दिला दी! रिटायरमेंट पर जब दोस्त ने दोस्त को कंधे पर उठाया, तो थम गई सबकी निगाहें

Maharashtra Bus Driver Viral Video: महाराष्ट्र के बस ड्राइवर की विदाई का भावुक वीडियो वायरल!…

Last Updated: April 5, 2026 23:51:42 IST

IMD का अलर्ट- दिल्ली-NCR में तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि के आसार, किसानों के लिए क्या है जरूरी सलाह?

IMD Weather Alert: रविवार रात से, राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश, ओले…

Last Updated: April 5, 2026 23:37:32 IST

Salman Khan: सलमान खान ने पहने ‘फटे हुए जूते’? वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी; कीमत सुनकर पकड़ लेंगे सिर!

Salman Khan Viral Shoe: सलमान खान के 'फटे जूतों' का वीडियो वायरल, ये कैसा फैशन?…

Last Updated: April 5, 2026 22:12:08 IST