<

कल से पटरियों पर दौड़ेगी Jodhpur-Delhi Vande Bharat Express, जानें टाइमिंग से लेकर किराये तक की पूरी जानकारी

Jodhpur-Delhi Vande Bharat Express: वंदे भारत ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, कल से Jodhpur-Delhi Vande Bharat Express शुरु हो रहीं है. ऐसे में ट्रेन की टाइमिंग से लेकर किराये तक पूरी जानकारी ले.

Jodhpur Delhi Vande Bharat Train Timings: भारतीय रेलवे ने देशभर में संपर्क और सुविधा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार तेज़ी से किया है. इसी कड़ी में जोधपुर और दिल्ली कैंट के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 26481/26482) राजस्थान यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफ़ा लेकर आई है. यह ट्रेन न केवल दोनों शहरों के बीच की दूरी कम समय में पूरी करेगी, बल्कि राजस्थान और दिल्ली के बीच यात्रा व पर्यटन उद्योग को भी नई ऊर्जा देगी. यह ट्रेन कल से पटरियों पर दौड़ेगी.

ट्रेन की संचालन और दूरी

इस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन और रखरखाव उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ज़ोन द्वारा किया जाएगा. रेलवे के मुताबिक यह इस रूट की सबसे तेज़ ट्रेन होगी और यात्रियों को समय और आराम दोनों की बचत कराएगी. यह ट्रेन 606 किलोमीटर की दूरी को महज़ 08 घंटे 05 मिनट में तय करेगी. यह उपलब्धि इस मार्ग पर पहले से चल रही ट्रेनों की तुलना में कहीं अधिक तेज़ है.

कैसी है ट्रेन की कोच संरचना?

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) चलेगी. इसमें कुल 8 कोच होंगे, जिनमें 7 वातानुकूलित चेयर कार कोच, 1 एक्ज़ीक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार कोच है. इस संरचना के कारण यात्रियों को आरामदायक बैठने की व्यवस्था और प्रीमियम अनुभव दोनों का विकल्प मिलेगा. यात्रा के दौरान यह ट्रेन कुल 8 स्टेशनों पर रुकेगी. जिसमें मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव शामिल है.

क्या हैं ट्रेन की Timing?

ट्रेन संख्या 26481 (जोधपुर–दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस) की टाइमिंग की बात करे तो यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे जोधपुर से प्रस्थान करेगी, जो कि जयपुर से होते हुए दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी.  वहीं ट्रेन संख्या 26482 (दिल्ली कैंट–जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस) की बात करे तो यह दोपहर 3:10 बजे पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी और जयपुर होते हुए रात 11:20 बजे जयपुर पहुंचेगी.

कितना होगा ट्रेन का  किराया?

ट्रेन का किराये की बात करे तो यात्रियों की सुविधा के लिए दो श्रेणियों में किराया निर्धारित किया गया है, जिसमें AC चेयर कार का किराया 1,610 रुपये प्रति यात्री और एक्ज़ीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,930 रुपये प्रति यात्री है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST