<

कोटा में BTech छात्र भुवनेश नागर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जयपुर की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी. पुलिस ने जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. वारदात के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक नाबालिग को पुलिस ने निरुद्ध किया है. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए जयपुर चले गए थे और वहां एक फैक्ट्री में काम कर रहे थे. तकनीकी जानकारी और मुखबिरों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. इस मामले में दो आरोपियों पर इनाम भी घोषित किया गया था.

कब हुई थी हत्या?

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर 2026 को कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर में कान्हा मैरिज गार्डन के पीछे भुवनेश नागर पर चाकुओं से हमला किया गया था. गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय राहुल सूर्यवंशी उर्फ बच्चा और 20 वर्षीय सागर मीणा के रूप में हुई है. इनके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.

पुरानी दुश्मनी के कारण हत्या?

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि भुवनेश और राहुल के बीच कई महीने से विवाद चल रहा था. भुवनेश के पिता संजीव नागर ने अपनी शिकायत में बताया था कि करीब सात-आठ महीने पहले दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान राहुल को चाकू लगने की बात भी सामने आई थी. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राहुल ने मार्च 2026 की एक घटना का जिक्र किया. उसका आरोप था कि भुवनेश ने अपने दोस्तों अर्जुन और बिहू के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला किया था. इस घटना को लेकर राहुल ने अनंतपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस को शक है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते भुवनेश की हत्या की गई.

दोस्त से मिलने निकला था भुवनेश

शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर को भुवनेश अपने दोस्त अजय सुक्खा से मिलने दीनदयाल उपाध्याय नगर गया था. इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसे घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में उसकी जान चली गई. आरोपियों की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की जांच की. जांच के दौरान आरोपियों के जयपुर में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद टीम ने फैक्ट्री में दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया. अब उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida PNB Fraud: किसी की जिंदगीभर की कमाई, किसी की FD पर हाथ साफ! PNB में 35 करोड़ का घोटाला

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

संजू सैमसन ने भारत के जीत के लिए किस चीज की दी कुर्बानी? अभिषेक शर्मा ने बांधे तारीफों के पुल; किया हैरान करने वाला खुलासा

Abhishek Sharma Praises Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाने…

Last Updated: October 28, 2026 14:00:52 IST

झारखंड की ओपन जेल में अनोखी शादी, पूर्व माओवादी कमांडरों के लिए पुलिस-प्रशासन बना बाराती

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कभी…

Last Updated: October 28, 2026 13:59:12 IST

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा ग्रैंड फिनाले? सामने आई तारीख, रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट!

Bigg Boss 20 Grand Finale: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख सामने…

Last Updated: October 28, 2026 13:47:03 IST

Neeraj Yadav: भारत को 3 गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट ने क्यों किया सुसाइड? हैरान करने वाली है पीछे की वजह

Neeraj Yadav Suicide: भारतीय पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस. सत्यनारायण ने कहा कि नीरज…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:54 IST

बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के मासूम समेत 4 की मौत

Bihar Accident: बिहार के सारण जिले में भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में एक…

Last Updated: October 28, 2026 12:40:43 IST

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ की रात कब खोलें व्रत? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा की पूरी विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर, शादीशुदा औरतें पूरे दिन बिना पानी पिए व्रत रखती…

Last Updated: October 28, 2026 12:36:27 IST