<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा ग्रैंड फिनाले? सामने आई तारीख, रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा हिंट!

Bigg Boss 20 Grand Finale: 'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो 20 दिसंबर को खत्म हो सकता है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि बाकी है.

Bigg Boss 20 Grand Finale: कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार का चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई, दोस्ती और रिश्तों को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. इसी बीच शो के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स में ‘बिग बॉस 20’ के ग्रैंड फिनाले की संभावित तारीख बताई जा रही है. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इस दिन हो सकता है ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले 20 दिसंबर को टेलीकास्ट हो सकता है. अगर ऐसा होता है, तो दर्शकों को जल्द ही इस सीजन का विजेता मिल जाएगा. शो की शुरुआत 6 सितंबर को हुई थी और अब कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की जंग तेज होती जा रही है. हालांकि, ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं. चैनल और शो के मेकर्स ने अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में दर्शकों को पक्की जानकारी के लिए आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना होगा.

रोहित शेट्टी के बयान से शुरू हुई चर्चा

हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने शो की मेजबानी की. इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स को उनकी अब तक की जर्नी के बारे में बताया. रोहित शेट्टी ने कहा कि घर के सदस्य अपनी बिग बॉस जर्नी का आधा सफर पूरा कर चुके हैं और विजेता के नाम का ऐलान होने में करीब आठ हफ्ते बाकी हैं. उनके इस बयान के बाद से ही ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. इसी आधार पर 20 दिसंबर की तारीख को संभावित माना जा रहा है.

घर में रिश्तों और झगड़ों का बढ़ा ड्रामा

रोहित शेट्टी की मेजबानी वाले एपिसोड में भी खूब विवाद देखने को मिला. स्काउट ओपी और लव गिल के रिश्ते को लेकर सवाल उठे. इसके बाद स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हिरानंदानी शो में पहुंचीं और उन्होंने अपनी बात रखी. वहीं, लव ने अपने करियर को नुकसान पहुंचाने के लिए स्काउट को जिम्मेदार ठहराया. दूसरी ओर, किचन में खाना बनाने की जिम्मेदारी को लेकर माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20: ‘मेरी तरस से सच्चा था…’, स्काउट के सामने टूटकर बिखर गई लव गिल; बिग बॉस में अब तक नहीं देखा होगा ऐसा रूप

कौन बनेगा इस सीजन का विनर?

‘बिग बॉस 20’ में जैसे-जैसे फिनाले नजदीक आने की चर्चा बढ़ रही है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी दिलचस्प होता जा रहा है. अब देखना होगा कि कौन अपनी रणनीति और खेल के दम पर दर्शकों का दिल जीतता है. फिलहाल, ग्रैंड फिनाले की तारीख और विजेता को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Box Office Collection Day 13: ‘जेलर 2’ की कमाई को लगा बड़ा झटका! 13वें दिन गिरी कमाई, फिर भी दुनियाभर में छापे 744 करोड़

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: ‘गर्म पानी पियो…’, जब बलिया की दादी ने वैभव सूर्यवंशी को दी सलाह, मुस्कुराने लगा खिलाड़ी; वीडियो वायरल

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी 20 मैच में शानदार…

Last Updated: October 28, 2026 14:50:28 IST

Karwa Chauth 2026: आज कितने बजे निकलेगा चांद? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत खोलने का समय और जरूरी नियम

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर जानें चांद निकलने का समय, पूजा का शुभ…

Last Updated: October 28, 2026 14:45:31 IST

महिलाओं को ही नहीं पुरुषों को भी मिलेगी करवा चौथ की छुट्टी, इस राज्य में स्कूल-कॉलेज भी रहेंगे बंद

Karwa Chauth Holiday: करवा चौथ से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों को तोहफा दिया…

Last Updated: October 28, 2026 14:25:14 IST

संजू सैमसन ने भारत के जीत के लिए किस चीज की दी कुर्बानी? अभिषेक शर्मा ने बांधे तारीफों के पुल; किया हैरान करने वाला खुलासा

Abhishek Sharma Praises Sanju Samson: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शानदार शतक लगाने…

Last Updated: October 28, 2026 14:51:44 IST

झारखंड की ओपन जेल में अनोखी शादी, पूर्व माओवादी कमांडरों के लिए पुलिस-प्रशासन बना बाराती

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कभी…

Last Updated: October 28, 2026 13:59:12 IST

कोटा में BTech छात्र भुवनेश नागर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, जयपुर की फैक्ट्री से पकड़े गए आरोपी

Kota Crime: राजस्थान के कोटा में बीटेक छात्र भुवनेश नागर की हत्या की गई थी.…

Last Updated: October 28, 2026 13:02:58 IST