Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार को अलग-अलग दोनों जगहों पर दो छात्रों ने आत्महत्या कर ली. एक छात्र मध्य प्रदेश, तो दूसरा छात्र बिहार का रहने वाला था.
राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत
Kota News: राजस्थान के कोटा में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो छात्रों की मौत के मामले सामने आए हैं. दोनों घटनाएं रविवार को हुईं और अलग-अलग इलाकों से जुड़ी हैं. एक छात्र मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था और जेईई की तैयारी कर रहा था. वही दूसरा बिहार के दरभंगा से कोटा आकर नीट की पढ़ाई कर रहा था. एक छात्र अपने पीजी में मृत मिला, जबकि दूसरा हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश पाया गया और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। फिलहाल मौतों की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.
पहला मामला कोटा के जवाहर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला 16 वर्षीय छात्र महावीर नगर-1 इलाके में एक पीजी में रहता था. वह करीब छह महीने पहले जेईई की तैयारी करने कोटा आया था. रविवार को वह कोचिंग सेंटर में टेस्ट देकर वापस लौटा था. रात करीब 10 बजे सामने वाले कमरे में रहने वाले एक छात्र ने उसे आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से प्रतिक्रिया नहीं आई, तो पीजी मैनेजर को बुलाया गया. मैनेजर ने खिड़की से अंदर देखा तो छात्र फंदे से लटका मिला. कमरा अंदर से बंद था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी.
दूसरी घटना कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के लैंडमार्क इलाके की है. यहां बिहार के दरभंगा का रहने वाला 19 वर्षीय छात्र अपने हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिला. वह करीब दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था और श्रीजी रेजिडेंसी में रहता था. पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब एक बजे छात्र खाना लेकर हॉस्टल लौटा था. कुछ समय बाद जब अन्य छात्रों ने दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो हॉस्टल प्रबंधन को जानकारी दी गई. दरवाजा खोलने पर छात्र बाथरूम में बेहोश पड़ा मिला. उसे तुरंत एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ घंटे बाद उसकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार, दूसरे छात्र के कान के पास चोट का एक मामूली निशान मिला है. हालांकि, यह चोट कैसे लगी और उसकी मौत किस वजह से हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. परिजनों ने घटना पर संदेह जताते हुए जांच की मांग की है. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग
Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…
Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी…
Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…
SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…
Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…