<
Categories: क्राइम

Supaul murder case: इंस्टाग्राम पर प्यार, कोर्ट मैरिज के बाद तलाक पर ठनी, पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में तलाक के विवाद में 21 वर्षीय दामिनी कुमारी की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, करीब नौ महीने पहले संजीव साह से प्रेम विवाह करने वाली दामिनी तलाक के लिए तैयार नहीं थी. आरोप है कि शनिवार रात पति उसे लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर ले गया और पेट्रोल डालकर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी दामिनी ने सदर अस्पताल में रविवार सुबह दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके पिता से भी पूछताछ की गई है.

Supaul murder case: बिहार के सुपौल जिले में प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच तलाक को लेकर चल रहा विवाद एक दर्दनाक घटना में बदल गया. आरोप है कि तलाक के लिए तैयार नहीं होने पर पति संजीव साह ने अपनी 21 वर्षीय पत्नी दामिनी कुमारी के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. गंभीर रूप से झुलसी दामिनी की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इंस्टाग्राम पर हुई पहचान, फिर किया कोर्ट मैरिज

यह घटना सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की सातनपट्टी पंचायत के लालमनपट्टी स्थित सुपौल उपशाखा नहर के पास की है. पुलिस के मुताबिक, संजीव साह और मुजफ्फरपुर जिले की रहने वाली दामिनी कुमारी की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली. दोनों की शादी को करीब नौ महीने हुए थे.

तलाक को लेकर चल रहा था विवाद

एसडीपीओ वीरपुर पवन कुमार के मुताबिक, शादी के बाद दोनों के बीच कुछ मुद्दों को लेकर विवाद होने लगा था. संजीव साह तलाक लेना चाहता था, जबकि दामिनी इसके लिए तैयार नहीं थी. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने मुजफ्फरपुर में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन दामिनी कागजों पर हस्ताक्षर नहीं करना चाहती थी. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. संजीव ने बताया कि शादी के बाद दामिनी एक बार उसके घर आई थी, लेकिन एक दिन बाद ही वापस चली गई थी. वह भी कभी-कभी ससुराल जाता था. समय के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ता
गया और मामला तलाक तक पहुंच गया.

पेट्रोल खरीदकर सुनसान जगह पर ले गया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे दामिनी भपटियाही चौक पहुंची थी. वहां उसने पत्नी को खाना खिलाया. इसके बाद वह बाइक से पूर्वी कोसी तटबंध की बॉर्डर रोड पर स्थित एक दुकान से पेट्रोल की बोतल खरीदकर लाया और उसे दामिनी के प्लास्टिक के थैले में रख दिया. इसके बाद वह पत्नी को कोसी बांध से करीब 17 किलोमीटर आगे बायसी रोड की ओर ले गया. आरोप है कि रात करीब 10 बजे लालमनपट्टी नहर के पास सुनसान जगह पर उसने दामिनी के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगा दी. इसके बाद वह मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में इलाज के दौरान दामिनी की मौत

घटना में दामिनी गंभीर रूप से झुलस गई थी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से पेट्रोल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जुड़े साक्ष्य मिले हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव साह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पिता कीनू साह को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. पुलिस पीड़िता के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है. मामले की जांच जारी है.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

Guwahati firing: गुवाहाटी में होटल के अंदर खूनी वारदात, ताबड़तोड़ फायरिंग 4 लोगों की मौत, दो संदिग्ध गिरफ्तार

Guwahati firing: असम के गुवाहाटी के बोरा सर्विस इलाके में होटल बिलास इन के पास…

Last Updated: October 26, 2026 23:35:44 IST

कोटा में एक दिन में दो छात्रों की मौत से सनसनी, कोई JEE तो कोई NEET की कर रहा था तैयारी

Kota News: राजस्थान के कोटा में दो छात्रों की मौत से हो गई है. रविवार…

Last Updated: October 26, 2026 23:06:05 IST

राजस्थान हाई कोर्ट में प्रेम विवाह केस के बाद हड़कंप, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, बालकनी से लटका युवक

Rajasthan High Court: राजस्थान हाई कोर्ट की जोधपुर पीठ में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को…

Last Updated: October 26, 2026 22:36:34 IST

यूपी पुलिस की जांच पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, निर्दोष ने जेल में बिताए 6 साल; सरकार देगी 6 लाख रुपये

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में यूपी पुलिस को फटकार लगाई है. वजह…

Last Updated: October 26, 2026 22:09:46 IST

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग का जवाब, ज्ञानेश कुमार को लेकर कही ये बात, जानें हलफनामे में क्या-क्या कहा

SIR Voter List Verification: ,SIR यानी वोटर लिस्ट की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर…

Last Updated: October 26, 2026 21:57:35 IST

Lucknow crime: लखनऊ में नारियल में पानी कम निकलने पर बवाल, ग्राहकों विक्रेताओं में मारपीट, 7 हिरासत में

Lucknow crime news: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में नारियल में पानी कम निकलने की शिकायत पर…

Last Updated: October 26, 2026 21:39:22 IST