<

Rajasthan: रास्ते चलते युवक की ली तलाशी, तो हो गया बड़ा खुलासा, नागौर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लोगों से की गई ये अपील

Nagaur News: नागौर के एसपी रोशन मीणा ने कहा कि नागौर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और किसी भी हाल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Rajasthan News: नागौर जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत मेड़तासिटी थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृताधिकारी मेड़तासिटी रामकरण सिंह मलिंडा के सुपरविजन में यह कार्रवाई सरहद डांगावास क्षेत्र में की गई.

डीएसटी प्रभारी विजयसिंह रावत को सूचना मिली कि एक व्यक्ति तालाब के पास बैग लेकर संदिग्ध हालत में मेड़तासिटी की ओर जा रहा है. सूचना पर थानाप्रभारी रघुराज सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति घबराया, जिस पर उसके बैग की तलाशी ली गई. तलाशी में 512 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई.

मौके से गिरफ्तार किया गया आरोपी

पुलिस ने आरोपी राजेश मीणा पुत्र रामेश्वर मीणा निवासी बलदेवपुरा, थाना मोठपुर, तहसील अटरू, जिला बारां को मौके से गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ मेड़तासिटी थाने में प्रकरण संख्या 76/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच थानाधिकारी मेड़तारोड दयाशंकर शर्मा द्वारा की जा रही है.

इस मामले में दो अन्य आरोपी—सम्पत पुत्र भंवरलाल निवासी रेण की ढाणीया (थाना मेड़तारोड) और राधेश्याम पुत्र बाबूलाल तंवर निवासी अकलेरा (झालावाड़)—फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है.

इस कार्रवाई में थाना मेड़तासिटी से थानाप्रभारी रघुराज सिंह (उपनिरीक्षक), रामनिवास, सीताराम, अनिल और नरसीराम (कांस्टेबल) शामिल रहे. जिला स्पेशल टीम नागौर से प्रभारी विजयसिंह रावत (निरीक्षक), महेन्द्र (हेड कांस्टेबल), कमलकिशोर, रामाकिशन, नरसी किलक, रामस्वरूप, मोतीराम, मुकेश छाबा, नरेश कुमार और कालूराम (कांस्टेबल) की भूमिका रही. साइबर सेल नागौर से मुलाराम (सहायक उपनिरीक्षक) और पुनाराम गौदारा (हेड कांस्टेबल) ने सहयोग किया.

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- एसपी

एसपी रोशन मीणा ने कहा कि नागौर पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और किसी भी हाल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मोबाइल नंबर 8764521201 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा करें.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST

Delhi NCR Earthquake: रात में अचानक हिली धरती, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके

Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…

Last Updated: October 6, 2026 23:25:02 IST

US House of Representatives: आसमान में दिखाया अदम्य साहस, अब अमेरिकी संसद में सम्मान, स्मित मछार के साथ क्रू-यात्रियों का भी जिक्र

US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…

Last Updated: October 6, 2026 22:21:59 IST