Virat Kohli 9000 IPL Runs: विराट कोहली ने IPL में 9000 रन पूरे कर एक नया इतिहास रच दिया है. दिल्ली के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने. पढ़ें किंग कोहली के आंकड़े.
Virat Kohli 9000 IPL Runs: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने है. यह सीज़न ‘किंग कोहली’ के लिए शानदार रहा है, और वह ऑरेंज कैप की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं. इस बीच, इस मैच में कोहली ने एक अनोखा मील का पत्थर हासिल कर लिया है. एक ऐसा कारनामा जो लीग के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने पहले कभी नहीं किया है.
विराट कोहली IPL के इतिहास में 9,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. अब तक IPL में, किंग कोहली ने 275 मैचों की 267 पारियों में 9012 रन बना लिए हैं, जो उन्होंने दिल्ली के खिलाफ मैच में पुरे कर लिए हैं. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने नाबाद 23 रन बनाएं। उनका औसत 39.95 और स्ट्राइक रेट 133.76 रहा है. इस दौरान, विराट 42 बार नाबाद रहे हैं, और उनके बल्ले से 66 अर्धशतक और 8 शतक निकले हैं.
विराट ने इस सीज़न में 8 पारियों में 353 रन बनाए हैं. इस दौरान, उन्होंने 54.67 का औसत और 163.18 का स्ट्राइक रेट बनाए रखा है. कोहली इस सीज़न में पहले ही 3 अर्धशतक लगा चुके हैं. लीग के 38वें मैच के बाद, ऑरेंज कैप अभी अभिषेक शर्मा के पास है, जिन्होंने 8 मैचों में 383 रन बनाए हैं. अभिषेक और कोहली के बीच का फ़ासला बहुत कम है. पिछले कुछ सीज़नों में कोहली ने जिस ज़बरदस्त फ़ॉर्म का प्रदर्शन किया है, उसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी पिछली 21 पारियों में, वह सिर्फ़ एक बार ही दहाई के आंकड़े तक पहुँचने से पहले आउट हुए हैं.
Lawrence Bishnoi: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को साबरमती जेल के हाई सिक्योरिटी ब्लॉक 'दो सौ खोली'…
Bhojpuri Singer Abhishek Kumar Firing Case: भोजपुरी सिंगर अभिषेक कुमार के घर के बाहर सुबह…
King Poster Out: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है.…
Gold Price Today 27 October 2026: सोने की कीमतों में सोमवार को तेजी दर्ज की…
Silver Price Today 27 October 2026: चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. सोमवार…
UP Petrol Diesel Price 27 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…