Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां राजस्थान की रंगीन संस्कृति, सजे-धजे ऊंट, शानदार घोड़े और देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल देखने को मिलने वाली है.
पुष्कर मेला 2026
Pushkar Mela 2026: राजस्थान की रंगीन संस्कृति, सजे-धजे ऊंट, शानदार घोड़े और देशी-विदेशी पर्यटकों की चहल-पहल… विश्वप्रसिद्ध पुष्कर मेले का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. अजमेर जिले की ब्रह्मा नगरी पुष्कर में 10 नवंबर से मेले की अनौपचारिक शुरुआत होगी. हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में देश और विदेश से पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है. मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और दूसरे राज्यों से पशुपालकों का आना भी शुरू हो गया है.
पुष्कर मेला सिर्फ पशुओं की खरीद-बिक्री तक सीमित नहीं है. इसका आयोजन मुख्य रूप से तीन हिस्सों में होता है- पशु मेला, सांस्कृतिक मेला और धार्मिक मेला. यही वजह है कि यहां पशुपालकों से लेकर श्रद्धालुओं और विदेशी सैलानियों तक, हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास होता है. राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों से भी पशुपालक अपने ऊंट और घोड़े लेकर पहुंच रहे हैं.
मेले में कई तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं. इनमें मूंछ प्रतियोगिता, पगड़ी बांधने, दूल्हा-दुल्हन, रंगोली और मांडना जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं. खेल प्रेमियों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी और सतोलिया जैसे मुकाबले भी होंगे. वहीं ऊंटों और घोड़ों की प्रतियोगिताएं मेले का सबसे बड़ा आकर्षण रहती हैं. इनके श्रृंगार और अनोखे करतब देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं.
पशुपालन विभाग की ओर से 10 नवंबर से पशु मेला कार्यालय शुरू किया जाएगा. हालांकि, मेले का औपचारिक आगाज 17 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ होगा. इसके बाद सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी. ये मेला 24 नवंबर तक चलेगा.
अगर आप इस मेले में जाने का मन बना रहे हैं, तो अजमेर रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी ऑप्शन है. यह यहां से करीब 15 किलोमीटर दूर है. स्टेशन से बस, टैक्सी या निजी वाहन लेकर पुष्कर पहुंच सकते हैं. हवाई सफर करने वाले पर्यटक किशनगढ़ एयरपोर्ट का विकल्प चुन सकते हैं, जो पुष्कर से लगभग 65 किलोमीटर दूर है. इसके अलावा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. यहां से टैक्सी या अन्य सड़क परिवहन के जरिए ब्रह्मा नगरी पहुंचा जा सकता है. यहां आप पुष्कर मेले का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाना होगा आसान, एक्वा लाइन मेट्रो के विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी; जानें नया रूट और स्टेशन
Saharanpur News: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम…
Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो…
Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेर मामले में पाकिस्तान के…
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: ऋषिकेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके…
Yuvraj Singh Retirement Story: युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वो अपने…