Saharanpur News: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम की दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी हो रही है. इन खबरों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन दावों को गलत बताया है.
सहारनपुर में हिंदू नाम वाले दूल्हों को लेकर हो गया बड़ा खुलासा
UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह क्षेत्र में दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू नाम वाले युवकों से शादी करने की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बीच पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बुधवार को इन खबरों को भ्रामक बताते हुए स्पष्ट किया कि दोनों लड़की मुस्लिम समुदाय के युवकों से ही शादी कर रही है. सोशल मीडिया पर युवकों के नाम को लेकर गलतफहमी फैल गई थी.
दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि रमशा और गुल्फशा नाम की दो मुस्लिम लड़कियों की हिंदू युवकों से शादी हो रही है. इन खबरों के सामने आने के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद इन दावों को गलत बताया है.
गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि दोनों युवकों का संबंध मुस्लिम समुदाय से है और वे मेवात क्षेत्र के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि मेवात में मुस्लिम समुदाय के कुछ परिवारों में परंपरागत रूप से हिंदू नाम रखने का चलन है. इसी वजह से युवकों के नाम देखकर सोशल मीडिया पर भ्रम की स्थिति पैदा हुई.
सीओ शैलेंद्र प्रताप गौतम ने स्पष्ट किया कि दोनों शादियों में वर और वधू पक्ष एक ही जाति और समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. दोनों परिवार मेवात क्षेत्र के निवासी हैं. उन्होंने दोहराया कि रमशा और गुल्फशा की शादी मुस्लिम समुदाय के युवकों से ही हो रही है.
Pushkar Mela 2026: राजस्थान के पुष्कर मेले में गजब की धूम होने वाली है. यहां…
Bengaluru Crime: बेलगावी के पुलिस कमिश्नर प्रकाश निकम ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश जमुनी…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर हादसे का एक खौफनाक वीडियो सामने आया है. वीडियो…
Pakistan Gangrape Case: पाकिस्तान में दो विदेशी महिलाओं के साथ गैंगरेर मामले में पाकिस्तान के…
Anant Singh Daughter Shivangi Wedding: ऋषिकेश कुमार की शुरुआती पढ़ाई अहमदाबाद में हुई है. इसके…
Yuvraj Singh Retirement Story: युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में बताया कि जब वो अपने…