Rajasthan Sanwariya Seth Mandir: राजस्थान स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में भक्तों के आस्था और विश्वास ने चढ़ावे के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. मंदिर में एक महीने में 41 करोड़ रुपये से अधिक का चढ़ावा आया है. जो अविश्वसनीय है. यह लोगों की भक्ति का साक्षात परिणाम है.
राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में आया करोड़ों का चढ़ावा
Rajasthan Sanwariya Seth Mandir: भारत को आस्था और विश्वास की भूमि कही जाती है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित मंदिर में इसका साक्षात रूप देखने को मिला है. भक्तों के चढ़ावे ने सभी मंदिर के सभी रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. मात्र एक महीने में 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपए का चढ़ावा मिला. इसके अलावा लगभग 3 करोड़ रुपये का सोना-चांदी भी चढ़ाया गया है.
राजस्थान के मेवाड़ स्थित सांवरिया सेठ मंदिर, जिसे सांवलिया जी मंदिर नाम से भी जाना जाता है. यह मंदिर चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो भगवान कृष्ण को समर्पित है. जानकारी के मुताबिक मंदिर से 33 करोड़ 21 लाख 63 हजार 539 रुपए मंदिर के दान पात्रों से मिले हैं. वहीं, 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपए भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए आए हैं. आपको बता दें कि इस मंदिर को विदेशों से भी दान आते हैं. यह दिखाता है कि इस मंदिर के भक्त विदेशों तक फैले हैं.
इस मंदिर में सिर्फ नकद राशि का ही चढ़ावा नहीं आया है. बल्कि भक्तों ने सोने-चांदा क भी चढ़ावा किया है. भगवान कृष्ण के इस मंदिर में करीब 1 करोड़ रुपए की कीमत का 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और लगभग 2 करोड़ रुपए की 84 किलो 620 ग्राम चांदी भी चढ़ावे के रूप में आई है.
यह खबर भी पढ़ें: Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में पुलिस का बड़ा एक्शन, 104 अपराधी गिरफ्तार, 332 जगहों पर दबिश से हड़कंप
मंदिर में पिछेल साल 2025 में अप्रैल महीने में 25 करोड़ रुपये का चढ़ावा आया था. वहीं दो महीनों में 51 करोड़ 27 लाख 30 हजार रुपये आए थे. जबकि इस बार मात्र एक महीने में चढ़ावे के रूप में 41 करोड़ से अधिक चढ़ावा आया है. आपको बता दें कि इस बार इस चढ़ावे की गिनती 16 अप्रैल से की जा रही थी. अब जाकर बीते दिन 01 मई को इसका आंकड़ा निकला. तब जाकर पूरी जानकारी सार्वजनिक की गई.
CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…