Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में पुलिस का बड़ा एक्शन, 104 अपराधी गिरफ्तार, 332 जगहों पर दबिश से हड़कंप

Rajasthan: डीडवाना-कुचामन में पुलिस का बड़ा एक्शन, 104 अपराधी गिरफ्तार, 332 जगहों पर दबिश से हड़कंप

Didwana-Kuchaman News: अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों को पकड़ना और लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करना रहा. अभियान के दौरान कुल 104 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 19:13:44 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan News: डीडवाना-कुचामन जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया. इस अभियान के दौरान जिलेभर में अपराधियों की धरपकड़ के लिए व्यापक कार्रवाई की गई, जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया. एसपी ऋचा तोमर के निर्देशन में पूरे जिले में 60 टीमों का गठन किया गया, जिनमें 216 पुलिसकर्मी शामिल रहे. इन टीमों ने 332 स्थानों पर दबिश देकर वांछित अपराधियों की तलाश की और कई अहम गिरफ्तारियां कीं. 

अभियान का मुख्य उद्देश्य फरार अपराधियों को पकड़ना और लोकल व स्पेशल एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई करना रहा. अभियान के दौरान कुल 104 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इनमें 3 जघन्य मामलों में वांछित आरोपी, 13 स्थाई वारंटी, 12 गिरफ्तारी वारंटी, 2 इनामी अपराधी और 7 सामान्य प्रकरणों में वांछित आरोपी शामिल हैं. इसके अलावा 64 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी बीएनएसएस की धाराओं में गिरफ्तार किया गया.

कानूनी कार्रवाई के तहत आबकारी अधिनियम में 10, आरएनसी एक्ट में 3, आरपीजीओ एक्ट में 1 और धूम्रपान अधिनियम में 1 प्रकरण दर्ज किए गए. पुलिस की यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाकर अपराधियों पर दबाव बनाया गया.

अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति- एसपी ऋचा तोमर

एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे और अपराधियों में कानून का भय कायम हो.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS