Live TV
Search
Home > राज्य > राजस्थान > Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. जांच में पाकिस्तानी एजेंट से संपर्क और 30 हजार रुपये मिलने का आरोप सामने आया है.

Written By:
Published: November 15, 2026 11:11:51 IST
Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Mobile Ads 1x1

Rajasthan Railway Track Blast: राजस्थान के श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को बड़ी कामयाबी मिली है. ATS ने पंजाब के गुरदासपुर से एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है. जांच में इस मामले का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. आरोप है कि महिला सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थी और उसे रेलवे ट्रैक पर धमाका करने के लिए 30 हजार रुपये दिए गए थे.

3 नवंबर की रात रेलवे ट्रैक पर हुआ था धमाका

दरअसल, 3 नवंबर की रात करीब 9:45 बजे श्रीगंगानगर के 50 जीबी गांव के पास अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका हुआ था. राहत की बात यह रही कि घटना से करीब आधे घंटे पहले ही एक पैसेंजर ट्रेन वहां से गुजर चुकी थी. धमाके के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस रेलवे रूट पर करीब 10 घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई थी. इसके बाद ATS और अन्य एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की.

पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे आरोपी

ATS के एडीजी दिनेश एमएन के मुताबिक, गिरफ्तार महिला की पहचान 21 वर्षीय महकदीप कौर के रूप में हुई है. वह पंजाब के गुरदासपुर की रहने वाली है. उसके साथ 23 वर्षीय दविंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि दोनों सोशल मीडिया के जरिए एक पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में थे. आरोप है कि एजेंट ने उन्हें राजस्थान भेजा था और धमाके के लिए 30 हजार रुपये दिए थे. पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

तीन बार राजस्थान पहुंचे थे आरोपी

पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने इस घटना को अंजाम देने के लिए तीन बार राजस्थान का दौरा किया था. पहली बार 6 अक्टूबर को वे श्रीगंगानगर पहुंचे और अलग-अलग जगहों की रेकी की. हालांकि, उस समय वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके. इसके बाद 12 और 13 अक्टूबर को दोनों दोबारा राजस्थान आए. इस दौरान रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाया गया, लेकिन उसमें धमाका नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें: Delhi Crime: रात को सुनसान जगह पर ले जाकर करने लगा…, शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या

पाकिस्तानी एजेंट की तलाश में जुटी ATS

आरोप है कि 3 नवंबर को दोनों ने फिर से रेलवे ट्रैक पर विस्फोटक लगाया, जिसमें धमाका हो गया. मामले में गिरफ्तारी के बाद ATS अब पाकिस्तानी एजेंट और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपियों को किसने निर्देश दिए थे और इस घटना के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई कर रही हैं.

ये भी पढ़ें:  Tanishq Robbery Case: कैमरे के सामने रील्स, पर्दे के पीछे करोड़ों की लूट? Tanishq शोरूम लूटकांड में ऐसा खुलासा; पुलिस भी रह गई हैरान

MORE NEWS