Rajasthan Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, पूरे सप्ताह ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार बहुत कम हैं. इसके साथ ही 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, पूरे सप्ताह ठंड और कोहरे से राहत मिलने के आसार बहुत कम हैं. इसके साथ ही 7 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया गया है.
Rajasthan Weather Forecast: उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है. पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के साथ केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में लगातार जारी बर्फबारी ने उत्तर भारत के लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. ज्यादातर राज्यों में शीतलहर के प्रकोप के बीच बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड का सितम बढ़ा दिया है. देश की राजधानी दिल्ली में जहां ठंड ने 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा तो है राजस्थान में हालात और भी बदतर हो गए हैं. राजस्थान में कड़ाके की सर्दी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्य के कई हिस्सों में तापमान जमाव बिंदु के नीचे पहुंचा दिया है.
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से आगामी 7 दिनों के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक, राजस्थान में अगले सात दिनों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी गई है. साथ ही लोगों से सड़कों पर वाहनों की गति कम करने और मौसम का मिजाज देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि 14 और 15 जनवरी के बाद ही राजस्थान के प्रभावित जिलों में ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार (13 जनवरी) को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने का अलर्ट है.
यहां पर बता दें कि राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा नागौर में माइनस 1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ है. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा और शीतलहर चली. शाम को भी ऐसी ही स्थिति रहने का अलर्ट है.
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
मंगलवार (13 जनवरी) 24°C 8°C
बुधवार (14 जनवरी) 22°C 7°C
गुरुवार (15 जनवरी) 24°C 7°C
शुक्रवार (16 जनवरी) 26°C 9°C
शनिवार (17 जनवरी) 26°C 11°C
रविवार (18 जनवरी) 25°C 11°C
सोमवार (19 जनवरी) 24°C 11°C
राजस्थान में भीषण ठंड को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी का एलान कर दिया गया है. राजधानी जयपुर में में ठंड के चलते लोग सड़कों पर अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं. ठंड इस कदर हावी है कि जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. लोग घरों में गर्म कपड़ों में दुबकने को मजबूर हैं. राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की गई हैं. कई जिलों में ठंड को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने का फैसला किया है.
Gold Rate Today 4 October 2026: सिर्फ़ एक हफ़्ते में, 24 कैरेट सोने के 10…
KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने अपने करियर…
Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…
धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…
Delhi Weather 4 October 2026:आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, मैक्सिमम…