<
Categories: मनोरंजन

माही विज और नदीम के रिश्ते पर अंकिता लोखंडे का बड़ा खुलासा: ‘वो पिता समान है’

माही विज और नदीम के रिश्तों को लेकर हो रही Trolling पर अंकिता लोखंडे ने बचाव किया है. अंकिता ने साफ किया कि नदीम माही के लिए Father figure की तरह है. इस विवाद पर जय भानुशाली ने भी अपनी Silence तोड़ी और अंकिता की बात का समर्थन कर इन Rumors को सिरे से खारिज कर दिया.

Big secret : टीवी एक्ट्रेस माही विजय और जय भानुशाली ने 15 साल की शादी के बाद 4 जनवरी 2026 को आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था. तलाक के कुछ ही दिनों बाद माही ने अपने दोस्त नदीम नादज के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने नदीम को अपना ‘सुकून’, ‘घर’ और ‘परिवार’ बताया.  इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि माही और नदीम एक-दूसरे को डेट कर रहे है. 

अंकिता लोखंडे ने ट्रोलर्स को लगाई लताड़
माही को ट्रोल होता देख उनकी करीबी दोस्त और ‘पवित्र रिश्ता’ फेम अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट साझा कर सच्चाई बताई है अंकिता ने लिखा कि आज मैं एक सेलिब्रिटी के तौर पर नहीं, बल्कि एक दोस्त के नाते बोल रही हूं. माही और नदीम के रिश्ते पर लोगों के भद्दे कमेंट्स देखकर मैं बहुत दुखी हूं. मैं माही, जय और नदीम तीनों को बहुत अच्छे से जानती हूं. सच तो यह है कि नदीम हमेशा से माही और जय के लिए एक पिता के समान रहे है और उनकी बेटी तारा के लिए भी उनका रिश्ता वैसा ही है. अंकिता ने आगे कहा कि कुछ रिश्ते भरोसे और सम्मान पर टिके होते हैऔर बाहरी लोगों को उन्हें जज करने का कोई हक नहीं बनता है. उन्होंने नदीम को एक ‘फरिश्ता’ बताया जो मुश्किल वक्त में हमेशा उनके और अन्य दोस्तों के साथ खड़े रहे है. 

जय भानुशाली ने भी तोड़ी चुप्पी
तलाक के बाद पहली बार इस विवाद पर जय भानुशाली ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अंकिता लोखंडे की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट करते हुए लिखा, शुक्रिया अंकिता, तुमने जो भी कहा मैं उससे पूरी तरह सहमत हूं. जय के इस जवाब ने साफ कर दिया है कि माही और नदीम के बीच डेटिंग की खबरें महज अफवाह है और नदीम उनके परिवार का अभिन्न हिस्सा है. 

कौन हैं नदीम नादज?
नदीम नादज बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के सबसे पुराने और भरोसेमंद दोस्तों में से एक है. वह सलमान खान की टेलीविजन प्रोडक्शन कंपनी (SK TV) के सीईओ है. माही और जय के बच्चों के साथ भी उनका गहरा लगाव है, यहां तक कि उनकी बेटी तारा उन्हें प्यार से ‘अब्बा’ कहकर बुलाती है. माही ने हाल ही में अपने vlog में उन दावों को भी खारिज किया जिनमें कहा गया था कि उन्हें जय से 5 करोड़ रुपये (Alimony) मिली है. उन्होंने कहा कि लोग बिना जानकारी के अफवाहें फैला रहे है और वे दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश पर ध्यान दे रहे है. 

Mansi Sharma

Recent Posts

क्या सच में Premanand Maharaj से मिलने के लिए Virat Kohli ने लिए 5 करोड़? अब किंग कोहली के टीम ने किया खुलासा; कहा-महाराज जी से मिलने…

Virat Kohli Premanand Maharaj Controversy: सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैल रही है कि विराट…

Last Updated: October 7, 2026 11:56:28 IST

Shagun Sharma Breakup: अमन गांधी से ब्रेकअप…अब ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस कंटेस्टेंट के साथ जुड़ा नाम; क्या Move On कर चुकीं हैं शगुन?

Shagun Sharma-Karan Wahi Affair Rumours: शगुन शर्मा ने अमन गांधी से ब्रेकअप की पुष्टि की…

Last Updated: October 7, 2026 11:44:58 IST

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST