झारखंड के बलरामपुर में रामानुजगंज रिंग रोड पर सुबह तड़के एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 52 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी. इस घटना में हताहत सभी बाइक सवाल और राहगीरों को अस्पताल भर्ती कराया गया. जानें क्या है पूरा मामला-
झारखंड रामानुजगंज में शनिवार सुबह लगभग 9 बजे वार्ड क्रमांक 3 स्थित रिंग रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे कुल चार लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घर के बाहर खड़े मोहम्मद मकसूद (52 वर्ष) को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.
बाइक पर सवार मनोज (22 वर्ष), उसकी पत्नी गीता (19 वर्ष) और भतीजी प्रतिमा (14 वर्ष) भी हादसे में घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल मनोज और मकसूद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि हल्की चोटें आने पर गीता और प्रतिमा को 100 बिस्तर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है.
बताया जा रहा है कि बाइक सवार सभी लोग सुगवादामर, झारखंड के निवासी हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहन अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें:- साहब, कॉल डिटेल निकलवा लो… छापे की सूचना पर किसान की SDM को दो टूक, सोशल मीडिया सुरक्षा और जांच की मांग!
Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.
Ranji Trophy: दिल्ली ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C (एलीट) मैच में बंगाल…
Supreme Court Muslim Reservation Ruling: जस्टिस पीके मिश्रा और चंद्रशेखर की बेंच ने फ़ैसला सुनाते…
Delhi NCR Weather 15 October 2026: दिल्ली में जल्द ही बारिश होने की उम्मीद है,…
IND vs NZ 2026: अर्शदीप सिंह को वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे T20I में कंधे पर…
Actor Imran Khan Citizenship: एक्टर उन लोगों में शामिल थे जो CEC के इस्तीफे की…
IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…