<

साहब, कॉल डिटेल निकलवा लो… छापे की सूचना पर किसान की SDM को दो टूक, सोशल मीडिया सुरक्षा और जांच की मांग!

एमपी के करैरा में व्यापारियों के गोदामों पर हुई कार्रवाई अब विवादों में आ गई है. जहां एक तरफ एसडीएम अनुराग निंगवाल ने दावा किया है कि किसान रामसिया परिहार ने उन्हें फोन करके सूचना दी थी. लेकिन किसान ने इस क्रेडिट नकारते हुए कॉल डिटेल्स तक चेक कराने की चुनौती दे डाली है. पूरा मामला जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे-

करैरा कृषि उपज मंडी प्रांगण में व्यापारियों और किसानों से वार्ता करने पहुंचे एसडीएम अनुराग निंगवाल का इस दौरान सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने किसानों और व्यापारियों से चर्चा करते हुए बताया कि उन्हें ग्राम थनरा के किसान रामसिया परिहार का फोन आया था, जिसके बाद प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दिनारा के व्यापारियों के गोदामों पर कार्रवाई की थी.

किसान ने किया साफ इनकार

एसडीएम के इस बयान के बाद मामला विवादों में घिर गया है. किसान रामसिया परिहार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से लगातार पोस्ट कर इस बात से पूरी तरह इनकार किया है कि उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार या नायब तहसीलदार को किसी प्रकार का कोई फोन किया था. उन्होंने यह भी कहा है कि यदि उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और एसडीएम की होगी.

कॉल डिटेल्स निकलवाने की मांग

रामसिया परिहार ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनकी और एसडीएम के बीच कॉल डिटेल निकलवाई जाए. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि यह साबित हो जाए कि उन्होंने एसडीएम को फोन किया था, तो प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. वहीं, यदि वे गलत नहीं पाए जाते हैं, तो वे कलेक्टर अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ और क्षेत्रीय विधायक रमेश प्रसाद खटीक से शिकायत करेंगे. इसके बावजूद सुनवाई नहीं होने पर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष कार्यकर्ताओं के साथ जाकर अपनी बात रखेंगे.

फोन पर मिली थी गुप्त सूचना

गौरतलब है कि सम्मान समारोह के दौरान एसडीएम ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि उन्हें रामसिया परिहार से फोन पर जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर दिनारा के व्यापारियों के गोदामों में गेहूं रखे होने की सूचना पर छापा मार कार्रवाई की गई. दूसरी ओर, रामसिया परिहार ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी न तो एसडीएम से कभी मुलाकात हुई है और न ही फोन पर कोई बातचीत.

किसान ने मांगी सुरक्षा

अब एक तरफ एसडीएम का दावा है कि सूचना रामसिया परिहार से मिली, वहीं दूसरी तरफ रामसिया परिहार लगातार इनकार कर रहा है. ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोनों पक्षों की कॉल डिटेल निकलवाने की मांग उठ रही है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सच्चाई क्या है और आखिर सही कौन है.

ये भी पढ़ें:- सुरक्षा के नाम पर ‘गुंडागर्दी’: हॉकी-डंडों से कई बार की युवक की पिटाई, वीडियो देख भड़के लोग, अब पुलिस नापेगी!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

IND VS WI: ना कप्तानी ना बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर ने किया भारत की हार को लेकर बड़ा खुलासा; सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…

Last Updated: October 15, 2026 10:40:16 IST

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST

Silver Rate Today 15 October 2026: चांदी के भाव ने फिर बदला रुख, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: October 15, 2026 09:48:25 IST

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 10:54:06 IST

Aaj ka Mausam: 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; दिल्ली-UP समेत यहां बिगड़ेगा मौसम

Weather Update 15 October 2026: दिल्ली का तापमान आज काफी गिरेगा. ऐसा मूसलाधार बारिश के…

Last Updated: October 15, 2026 08:39:37 IST