Live TV
Search
Home > क्राइम > Birthday Trap Case: दोस्ती, पार्टी और फिर दरिंदगी… रांची में ‘प्लान्ड हंट’ का खौफनाक खुलासा!

Birthday Trap Case: दोस्ती, पार्टी और फिर दरिंदगी… रांची में ‘प्लान्ड हंट’ का खौफनाक खुलासा!

Birthday Trap Case: क्या आपने अपने दोस्तों की बर्थडे पार्टी एंजॉय करने के लिए उनके घर या फ्लैट पर जाते हैं तो सावधान हो जाइए. आजकल दोस्ती के नाम पर धोखा चल रहा है. खासतौर पर लड़कियों को बर्थडे के नाम पर काले धंधे में खींचा जा रहा है, जिसका फांडा फोड़ पुलिस ने किया है.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: 2026-04-17 14:18:42

Mobile Ads 1x1

Birthday Trap Case: सोचिए, एक लंबे अरसे के बाद अचानक आपकी एक पुरानी सहेली का फोन आता है और वो बड़े प्यार सेस आपको अपनी जन्मदिन की पार्टी में इन्वाइट करती है और कहती है कि ‘आज मेरा बर्थडे है, शाम को फ्लैट पर पार्टी है, जरूर आना है’ तो आप फूले नहीं समाएंगे. सोचेंगे कि काफी दिन बाद मिल रहे हैं तो फ्रेंड से बातचीत होगी. मस्ती करेंगे, और आप इसी भरोसे के साथ फ्लैट पर जाते भी है, लेकिन वहां सजावट के पीठे कौन सा ट्रैप छिपा है, ये आप नहीं समझ पाएंगे.

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां पुलिस की टीम ने मासूम लड़कियों को शिकार बनाने वाले एक ‘बर्थडे ट्रैप’ का खुलासा किया है, जहां केक काटने के नाम पर महिलाओं के साथ दरिंदगी की जाती है. क्या है ये पूरा मामला ?

रांची में बर्थडे ट्रैप का खुलासा

झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस ने बर्थडे पार्टी के नाम महिला की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले गिरोह का खुलासा किया है, जहां आरोपी पहले से ही विक्टिम को टार्गेट करते हैं. टार्गेट से दोस्ती करते हैं और फिर उनके भरोसे को हथियार बनाकर उनका यौन शोषण किया जाता है. पुलिस ने इसे ‘प्लान्ड हंट’ का नाम दिया है.

पीडिता ने सुनाई आपबीती

केक, नशा और दरिंदगी से जुड़ा से ट्रैप दोस्तों पर से भरोसा उठा सकता है. इस मामले का खुलासा करते हुए पीडिता ने बताया कि कैसे उसकी पुरानी सहेली ने पहले उसे भरोसे में लिया और गिरोह के साथ जाल बिछाकर उसके साथ गलत कृत्य किए.

पीडिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी एक भरोसेमंद सहेली का फोन आता है और वो कहती है कि ‘बर्थडे है, आओ, सब मिलेंगे’…पुराने दोस्तों से मिलने की चाहत पीडिता को वहां खीचकर ले जाती है, जहां पहले से ही खाने-पीने के सामान में नशे की दवा मिलाई हुई थी. 

खाने में मिलाया था नशा

पुलिस की जांच से पता चला है कि, खाने पीने की चीजों में पहले से ही नशीला पदार्थ मिला दिया गया था. इसे खाने के बाद पीडिता की हालत बिगड़ी और वो बेहोश हो गई. बेसुध हालत में पीडिता के साथ दरिंदगी की गई. होश आया तो सहेली से भरोसा टूटा और सारी साजिश सामने आ गई.

पश्चिम बंगाल से आरोपियों को पकड़ा

पीडिता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दी. ये जांच झारखंड के रांची से पश्चिम बंगाल के खड़गपुर तक जा पहुंची. इस साजिश के आरोपी दानिश और फहद को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीडिता की सहेली ओली को भी कस्टडी में रखा गया है.

पुलिस ने किया अलर्ट

देश में तेजी से ट्रेंड हो रहे पार्टी कल्चर को लेकर पुलिस ने कड़ी चेतावनी जारी की है. यदि कोई अचानक या भरोसे में लेकर अपने घर या फ्लैट बुलाता है तो मौज-मस्ती के बजाए सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए. 

रिपोर्ट: मनीष मेहता, रांची 

MORE NEWS