<

नई नवेली सौतन संग हनीमून मनाते पकड़ाया पति; पहले की जमकर धुनाई, फिर घसीटते हुए ले गई थाने! Viral Video में कैद हाई-वोल्टेज ड्रामा

एक महिला को सूचना मिली कि उसका पति एक होटल में किसी अन्य युवती के साथ मौजूद है. इसके बाद वह होटल पहुंची और वहां जमकर हंगामा हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मध्य प्रदेश के रीवा में एक पति के अवैध संबंधों का सरेआम भांडाफोड़ हुआ है जहां खुद पत्नी ने अपने पति के संदिग्ध व्यवहार का कारण जानने के लिए पीछा किया तो वो एक होटल के अंदर दूसरी युवती के साथ रंगे हाथ पकड़ गया. इस विवाद ने उस समय तूल पकड़ा, जब पूरे घटनाक्रम की वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट की गई, जिसमें पति पर गुस्साई महिला होटल के अंदर ही अपने पति को उसके काले कामों की सजा देती है और उसे घसीटते हुए पुलिस स्टेशन ले जाती है. होटल के अंदर पति जिस युवती के साथ था, उससे भी झूठ बोलकर मंदिर में सात फेरे लिए थे. इस मामले के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वैवाहिक रिश्तों में खत्म होते विश्वास और बढ़ती धोखाधड़ी के संबंध में तीखी बहस छेड़ दी है.

मंदिर में दूसरी शादी के बाद मना रहा था हनीमून

इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामा की शुरुआत रीवा जिले से होती है जहां पत्नी को अपने पति की दूसरी शादी की भनक लगर जाती है. वो बिना बताए पति का पीछा करती है 70 किमी. दूर समान ताना क्षेत्र के एक होटल में पहुंच जाती है जहां कुछ ही देर पहले पति अपनी नई नवेली पत्नी के साथ वहां आया. पत्नी ने पति के कमरे की तहकीकात की और कमरा खुलवाने के बाद अपने पति पर आफत बनकर टूट पड़ी. वायरल वीडियो में पत्नी को पति की धुनाई करते देख सकते हैं. वो पति के दिए धोखे की सजा इस तरीके से देती है कि देखने वालों की आंखें फटी रह जाती हैं.

कॉलर से खींचकर ले गई थाने

इस घटनाक्रम का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिस पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक तरफ पत्नी पति की भर लेती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी युवती हारभाव से बिल्कुल अंजान दिखाई पड़ रही है. वो महिला को बताती है कि उन्होंने मंदिर में शादी की है तो महिला अपने पति के पहले से शादीशुदा होने का खुलासा करती है. पति लगातार पिटता रहता है और गुस्साई पत्नी पति की कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए पुलिस थाने ले जाती है.जहां आपसी रिश्ते को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं.

1 साल पहले शादी कर चुका था धोखेबाज

पुलिस थाने में दी गई शिकायत में पीड़ित महिला बताती है कि उसकी शादी एक साल पहले, 3 जुलाई 2025 को युवक से हुई थी. दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की थी जिससे दोनों को एक बेटा भी है. लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति अचानक गायब हो गया और अपना फोन नंबर भी बदल लिया. पर्सनल लेवल पर जांच-पड़ताल की तो पति के अवैध संबंधों का खुलासा हुआ. पता चला कि पति दूसरी लड़कियों से बातचीत करता. मिलता-जुलता है और उनसे अवैध प्रेम संबंध तक बना चुका है. इसी शक की पड़ताल के लिए पत्नी ने पति का पीछा किया और जिले से 70 किमी दूर रीवा के एक होटल जा पहुंची जहां पति दूसरी महिला से अपने शादीशुदा होने की बात छिपाकर रंगरलियां मना रहा था.

खुद को बताया था कुंवारा

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. वहीं दोस्ती आगे चलकर प्यार में बदल गई और दोनों ने दुनिया से छिपकर कोर्ट मैरिज कर ली. जब पत्नी ने होटल में पति का भांडाफोड़ करके ड्रामा क्रिएट किया तो खुद को बेकसूर बताता रहा और कहता रहा कि वो गलती से यहां फंस गया है. वहां मौजूद लोग यह मामला समझ नहीं पाए और बार-बार युवक को पीटने वाली महिला की पहचान पूछते रहे. फिलहाल पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- 62 की मंदाकिनी ने रीक्रिएट किया ‘राम तेरी गंगा मैली’ का पहाड़न लुक, 30 साल पहले हो गईं थी गायब; जानिए आजकल कहां है ये एक्ट्रेस!

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST