Rohini Acharya on Tejashwi Yadav: बिहार चुनाव में मिली हार के बाद लालू परिवार की कलई पूरी दुनिया के सामने आ गई है. पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य लगातार तेजस्वी यादव पर हमला बोल रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखकर तेजस्वी और उनके सहयोगियों पर हमला बोला है.
rohini acharya on tejashwi yadav
Rohini Acharya on RJD: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को मिली करारी हार के बाद उनके ही परिवार के लोगों ने तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी और परिवार से नाता तोड़ने के बाद रोहिणी आचार्य लगातार राजद और तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस बीच, तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया गया. जिसके बाद रोहिणी आचार्य लगातार उनपर हमला कर रही हैं.
इस बीच, रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि लालू जी और पार्टी के लिए किसने क्या किया, ये तो लोकसभा, हालिया संपन्न विधानसभा के चुनावी नतीजों और पार्टी की वर्त्तमान स्थिति से ही साफ है. जिसे जिम्मेदारी सौंपी गयी उसने, उसके आयातित गुरु और उस गुरु के गुर्गों ने तो लालू जी व पार्टी के प्रति समर्पित हरेक लालूवादी के दशकों के संघर्ष एवं प्रयासों को धो-पोछ कर पार्टी को बर्बादी की कगार पर ला कर खड़ा कर दिया.
सवाल पहले भी उठे थे, आज भी सवाल उठ रहे हैं, आगे भी उठेंगे, अगर नैतिक साहस है तो खुले मंच पर सवालों का सामना करने की हिम्मत जुटानी चाहिए. ज्ञान कौन दे रहा और ज्ञान देने की बात कर सच्चाई से मुंह कौन चुरा रहा? ये साफ हो जाएगा. आज पार्टी के हरेक सच्चे कार्यकर्ता, समर्थक और हितैषी का सवाल है. जिन चंद घटिया लोगों को, लालू जी को नजरअंदाज कर, एक तरीके से सर्वेसर्वा बना दिया गया, उन लोगों ने पार्टी के लिए क्या किया? और समीक्षा के नाम किए गए दिखावे पर क्या कार्रवाई की गई? समीक्षा रिपोर्ट अब तक क्यूं नहीं सार्वजनिक की गई और समीक्षा रिपोर्ट में जिन लोगों पर सवाल उठे उन पर अब तक कोई कार्रवाई क्यूं नहीं की गई?
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…
पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…
Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…