<
Categories: Uncategorized

पश्चिम बंगाल से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर, फेम गुरुकुल से शुरू-अब लगा विराम, बनाया ये रिकॉर्ड

Arijit Singh Journey: सिंगर अरिजीत सिंह ने आज अपने प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपने इस सफर की शुरुआत फेम गुरुकुल टीवी शो से की थी.

Arijit Singh Journey: सिंगर अरिजीत सिंह बॉलीवुड के एक जाने-माने प्लेबैक सिंगर थे. उन्होंने आज देर शाम प्लेबैक सिंगर के तौर पर अपने करियर पर विराम लगा दिया है. हालांकि वे गाने बनाते रहेंगे लेकिन अब गाएंगे नहीं. इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे आगे छोटे कलाकार के रूप में आगे सीखना चाहते हैं और अपने कुछ अधूरे पड़े कामों को पूरा करना चाहते हैं. क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कहां से की थी और उन्हें अपने काम के लिए पहचान कब मिली? आइए जानते हैं…

जियागंज से निकलकर बने बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर

अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के जियागंज (मुर्शिदाबाद) से निकलकर बॉलीवुड तक आए और सबसे महंगे और मशहूर गायक बन गए. उन्होंने साल 2005 में रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से अपने करियर की शुरुआत की. वो इस शो को जीत नहीं सके थे और छठे नंबर पर शो से बाहर हो गए थे. इसके बाद उन्होंने संगीत निर्देशकों जैसे प्रीतम और विशाल-शेखर के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम किया. 

‘फिर मोहब्बत’ से मिला नाम

अरिजीत को फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’  से नाम मिला. इस गाने को अरिजीत सिंह, मोहम्मद इरफान और सैम भट्ट ने मिलकर गाया था. इसके गीतकार सईद कादरी थे. ये गाना साल 2009 में रिकॉर्ड किया गया था और फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी.

‘तुम ही हो से मिली शोहरत’

हालांकि अरिजीत सिंह को जिस गाने से फेम मिला, वो गाना फिल्म ‘आशिकी 2’ का ‘तुम ही हो’ था. इस गाने ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया था. गाने को इस कदर पसंद किया गया कि वो बच्चे-बच्चे की जुबान पर था. 

पद्म श्री के साथ ही बनाए ये रिकॉर्ड

सिंगिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें साल 2025 में पद्म श्री और दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. इसके अलावा अरिजीत सिंह की प्लेबैक सिंगर और सिंपल लाइफ के कारण उनकी फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि साल 2019 से 2025 यानी 7 सालों में वे स्पॉटिफाई पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम करने वाले भारतीय सिंगर रहे हैं. इतना ही नहीं जनवरी 2026 तक वो स्पॉटिफाई पर वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले कलाकार बन गए.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Silver Rate Today 30 Sep 2026: आज चांदी खरीदना पड़ेगा कितना महंगा? 1 किलो का भाव जानकर रह जाएंगे हैरान

Silver Rate Today 30 Sep 2026: चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है. खरीदारी…

Last Updated: September 30, 2026 10:11:28 IST

Delhi Gangrape Case: बस में अकेली थी लड़की…ड्राइवर ने लॉक किया दरवाजा; फिर शुरू हुआ हैवानियत का वो मंजर; पूरी रात नहीं बंद हुईं चीखें

Delhi Gangrape Case: दिल्ली में नाबालिग से स्लीपर बस में कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में…

Last Updated: September 30, 2026 09:35:32 IST

Gold Price 30 September 2026: त्योहारों से पहले मिली बड़ी राहत! सोना फिर हुआ सस्ता, जानें 30 सितंबर का नया भाव

Gold Price 30 September 2026:बुधवार, 30 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के दाम…

Last Updated: September 30, 2026 09:29:12 IST

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST