<
Categories: मनोरंजन

Arijit Singh Post: अरिजीत सिंह ने 15 साल का प्लेबैक सिंगिंग का करियर किया खत्म, इससे पहले क्या था पोस्ट

सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले लिया है और फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इस रिटायरमेंट की वजह कहीं हेल्थ इश्यू तो नहीं है. आइए जानते हैं वजह...

Arijit Singh Post: सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने 15 साल के सिंगिंग करियर के बाद प्लेबैक सिंगर से रिटायरमेंट लेकर फैंस को चौंका दिया. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि आखिर अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट क्यों लिया है. इसके पीछे उनके हेल्थ इश्यू तो नहीं हैं? लोग उनके पुराने पोस्ट्स देख रहे हैं और वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि सिंगर ने रिटायरमेंट लेने के लिए हेल्थ इश्यू का कोई जिक्र नहीं किया है. उन्होंने कहा है कि वे आगे और सीखेंगे और खुद पर काम करेंगे और कुछ पेंडिंग पड़े काम पूरे करेंगे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वे संगीत बनाना बंद नहीं कर रहे हैं. 

साल 2024 में मेडिकल इश्यू

हालांकि फैंस का कहना है कि हो सकता है कि सिंगर को कोई हेल्थ इश्यू हो, जिसके कारण वे रिटायरमेंट ले रहे हैं क्योंकि साल 2024 में उन्हें कुछ मेडिकल इश्यू हो गए थे, जिसके कारण  उन्होंने अपने यूके के दौरे को स्थगित कर दिया था. 

कब और क्या किया था लास्ट पोस्ट?

बता दें कि प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट बीते दिन सिंगर अरिजीत सिंह ने बीते दिन ‘ओ रोमियो’ फिल्म के गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’, फिल्म के गाने का पोस्टर शेयर किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है. गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है और इसके लिरिक्स गुलजार के हैं. शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, विक्रांत मेसी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल की फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 

बैटल ऑफ गलवान

ओ रोमियो के गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ से पहले अरिजीत ने 24 जनवरी को दोपहर 3:11 बजे पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया था कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का मातृभूमि गाना रिलीज हो चुका है. ये गाना हमारी भारत माता और लोगों को उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि है, जो अपना जीवन इसके लिए समर्पित करते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

IND VS WI: दूसरे मुकाबले से पहले बैड न्यूज,जिस पर था टीम को नाज, वहीं स्टार खिलाड़ी टीम से बाहर; सदमे में फैंस

IND VS WI: तिरुवनंतपुरम मैच में वेस्टइंडीज को पहले बैटिंग करने का न्योता मिला. ग्रीव्स,…

Last Updated: September 30, 2026 09:03:00 IST

World Cup 2027: कब खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान विश्व कप मुकाबला? इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल; नोट कर लें डेट

World Cup 2027 Schedule: 2027 वर्ल्ड कप ODI शेड्यूल की तारीखों का खुलासा किया गया…

Last Updated: September 30, 2026 08:50:49 IST

गधे ने कर ली Nursing? MP में जारी हुआ सर्टिफिकेट, पिता के कॉलम में लिखा ‘डंकी फादर’

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल की ऑनलाइन प्रक्रिया पर सवाल उठे, जब गधे…

Last Updated: September 30, 2026 08:28:45 IST

Asian Games 2026 में भारत को मिला सातवां गोल्ड, चीन को हराकर बेटियों ने रचा इतिहास; वर्ल्ड रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

Asian Games 2026 India Gold Medal in Archery:भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने मिलकर…

Last Updated: September 30, 2026 08:22:38 IST

The Vvaan Box Office Collection: छठी मैया का दिखा असर? The Vvaan की कमाई ने अचानक पकड़ी रफ्तार, आंकड़े कर देंगे हैरान!

The Vvaan Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की 'द वन' ने बॉक्स…

Last Updated: September 30, 2026 08:03:57 IST