Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रहे हैं. इस दौरान उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिसमें वो अपनी सुरीली आवाजों से लोगों को दीवाना बना रही हैं.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी सुरीली आवाजों से वोटरों की दिल जीत रही हैं.
Saayoni Ghosh Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) को लेकर सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. पिछले विधानसभा चुनाव की तरह इस बार भी बीजेपी और टीएमसी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. इस बीच टीएमसी के लिए चुनाव प्रचार कर रही टीएमसी सांसद सायोनी घोष का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी सुरीली आवाजों से समां बांधती हुई नजर आ रही है.
चुनाव के दौरान उनकी सुरीली आवाजों की भी खूब चर्चा हो रही है. भले ही सायोनी घोष ये गीत बांग्ला भाषा में गा रही हैं. लेकिन वो अपनी सुरीली आवाजों से सबको अपना दीवाना बना रहीं हैं.
पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष टीएमसी उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार कर रहीं हैं. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर सायोनी घोष कौन हैं? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सायोनी घोष लोकसभा सांसद बनने से पहले एक अभिनेत्री और गायिका भी रहीं हैं. बंगाली फिल्म और टेलीविजन जगत में अपने काम की बदौलत उन्होंने सबके दिलों पर राज किया था. अब वो एक राजनेता के तौर पर लोगों की सेवा कर रहीं हैं. वर्तमान में वह जादवपुर से लोकसभा सांसद हैं.
सायोनी घोष अपनी पार्टी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रचार कर रही हैं. उनकी रैली में खूब भीड़ उमड़ रही हैं. इसके अलावा, वो अपनी सुरीली आवाज के जादू से वोटरों को लुभा रहीं हैं. वो लगातार अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए रोड शो और चुनावी रैली को संबोधित कर रही हैं.
सायोनी घोष का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो बंगाली भाषा में नातिया कलाम गाकर मुस्लिम मतदाताओं को आकर्षित करती हुई नजर आ रही हैं. नातिया कलाम उसे कहते हैं जो पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गाया जाता है. उन्होंने ‘मैं भी जाऊंगा मदीना..दुनिया के नबी आएं..आमिना की गोद में… मेरे दिल में काबा और आंखों में मदीना’ नात से सबका दिल जीत लिया.
पश्चिम बंगाल में इस बार केवल दो चरणों में मतदान होंगे. जिसके लिए पहले चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा. इसके बाद 4 मई को वोटों की गिनती होगी.
Ashok Kharat News: स्वयंभू धर्मगुरु अशोक खरात पर शिकंजा कसता जा रहा है. महाराष्ट्र साइबर…
DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…
Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…
CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…