Shadab Jakati News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर से विवादों में हैं. मेरठ के नौचंदी इलाके में रविवार को उन्होंने जकाती ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन किया. इस मौके पर बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ी. बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित इस कार्यक्रम के चलते गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस वजह से लोगों को गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का महौल रहा. यही नहीं निजी बाउंसरों द्वारा मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसकी वजह से पुलिस ने यातायात बाधित और बिना परमिशन भीड़ जुटाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जाम में फंसे लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल मार्किट प्रकरण के चलते उस क्षेत्र में धारा 163 लागू है, इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया. भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची.
शादाब जकाती के खिलाफ इसी वीडियो की वजह से FIR दर्ज हुई थी , शादाब जकाती ने जकाती ज्वेलर्स नाम से शॉप का उद्घाटन किया और बिन बुलाये पूरा शहर आ गया ,
पुलिस ने भी धारा 163 का हवाला देकर शादाब जकाती भाई पर FIR दर्ज कर दी , पुलिस का कहना है कि फेमस होने का मतलब यह नहीं कि आप कानून को… pic.twitter.com/gxehAMfx3T
— Nargis Bano (@Nargis_Bano78) April 27, 2026
पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ता साफ कराया. जांच में सामने आया कि इस आयोजन के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही पुलिस को सूचना दी गई थी. इसके बाद शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
पहले भी विवादों में रह चुके हैं शादाब जकाती
गौरतलब है कि शादाब जकाती इससे पहले भी विवादों में रहे हैं. उन पर आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के आरोप लग चुके हैं. एक पुराने वीडियो को लेकर उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.
’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ से हुए थे फेमस
बता दें कि शादाब जकाती मेरठ के इंचौली क्षेत्र के निवासी हैं. वे सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाते हैं. उनका ’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो की लोकप्रियता के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली और कई मशहूर हस्तियों ने भी उनके कंटेंट को रीक्रिएट किया.