Shadab Jakati FIR News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. उनके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने यातायात बाधित और बिना परमिशन भीड़ जुटाने में मुकदमा दर्ज किया है.
शादाब जकाती पर दर्ज हुई एफआईआर
Shadab Jakati News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर से विवादों में हैं. मेरठ के नौचंदी इलाके में रविवार को उन्होंने जकाती ज्वेलर्स शोरूम का उद्घाटन किया. इस मौके पर बेकाबू भीड़ उमड़ पड़ी. बिना प्रशासनिक अनुमति के आयोजित इस कार्यक्रम के चलते गढ़ रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया. इस वजह से लोगों को गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी.
इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का महौल रहा. यही नहीं निजी बाउंसरों द्वारा मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसकी वजह से पुलिस ने यातायात बाधित और बिना परमिशन भीड़ जुटाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक सेंट्रल मार्किट प्रकरण के चलते उस क्षेत्र में धारा 163 लागू है, इसके बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया. भीड़ बढ़ने के कारण सड़क पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया. जाम में फंसे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची.
पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया और रास्ता साफ कराया. जांच में सामने आया कि इस आयोजन के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी और न ही पुलिस को सूचना दी गई थी. इसके बाद शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया.
गौरतलब है कि शादाब जकाती इससे पहले भी विवादों में रहे हैं. उन पर आपत्तिजनक कंटेंट बनाने के आरोप लग चुके हैं. एक पुराने वीडियो को लेकर उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था, जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.
बता दें कि शादाब जकाती मेरठ के इंचौली क्षेत्र के निवासी हैं. वे सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बनाते हैं. उनका ’10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी’ वाला वीडियो काफी वायरल हुआ था. इस वीडियो की लोकप्रियता के बाद उन्हें बड़ी पहचान मिली और कई मशहूर हस्तियों ने भी उनके कंटेंट को रीक्रिएट किया.
Weather Update 7 October 2026: मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए अनुमान जारी किया है. आज,…
Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…
Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…