<
Categories: मनोरंजन

Govinda Sunita Ahuja: सुनीता अब नहीं देंगी गोविंदा को तलाक, आखिरकार हो गया खुलासा; पति को बताया ‘नाकाम’

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाकी और बातुनी अंदाज के लिए खूब मशहूर हैं. अब उन्होंने गोविंदा संग शादी से लेकर उनके कथित एक्स्ट्रा मैरिटल पर खुलकर बात की.

Govinda Sunita Ahuja:  भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में टाइगर श्रॉफ, शाहिद कपूर, वरुण धवन और ऋतिक रौशन जैसे काबिल डांसर हैं, लेकिन गोविंदा की बात ही निराली है. बॉलीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और सरोज खान (मरहूम) भी गोविंदा को लेकर कई बार कह चुके हैं कि उनके जैसा दूसरा कोई डांसर-एक्टर फिलहाल इंडस्ट्री में नहीं है. वहीं, गोविंदा अब पति-पत्नी और ‘वो’ को लेकर चर्चा में हैं. पिछले करीब 2 साल से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच तलाक को लेकर बवाल जारी है. गोविंदा इस मामले पर चुप हैं तो सुनीता कई बार अपनी राय दे चुकी हैं. इससे साफ तौर पर जाहिर है कि गोविंदा और सुनीता के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. इनके बीच तीसरे की एंट्री हो चुकी है. 

इस बीच पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने एक ताजा साक्षात्कार में कहा कि पति गोविंदा परिवार की सेवा में ही रह गए और अपने लिए नहीं जिए. सुनीता का इशारा गोविंदा के स्ट्रगल और समर्पण को लेकर था. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए, पर उनके जैसा बेटा चाहिए. यह जगजाहिर है कि गोविंदा को अपनी मां के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है. कहा जाता है कि वह अपनी मां का कहना जरूर मानते हैं. सुनीता का इशारा शायद इसी ओर था कि गोविंदा परिवार की सेवा में ही रह गए और अपने लिए नहीं जिए

गोविंदा से अलग होना गुनाह

इस साक्षात्कार में सुनीता ने यह भी कहा कि वह अब गोविंदा को छोड़ भी नहीं सकतीं, ऐसा सोचना भी गुनाह है. वह साफतौर पर कहती हैं कि गोविंदा को अच्छा पति नहीं मानतीं और अगले जन्म में वह उन्हें पति के रूप में नहीं पाना चाहतीं हैं.  सुनीता ने साफतौर पर माना कि  गोविंदा बतौर पति अच्छे उदाहरण नहीं बन सके और अपनी जिंदगी भी खुलकर नहीं जी पाए. उन्होंने इशारों-इशारों में गोविंदा के एक्ट्रामैरिटल अफेयर पर कहा कि अब पछतावा करने का फायदा ही क्या है? छोड़ तो नहीं सकते अभी? अब 40 साल बीत गया है अब तो सोचना भी गुनाह है.

अच्छा नहीं चल रहा गोविंदा का फिल्मी करियर

यहां पर बता दें कि इस तरह की खबरें लगातार मीडिया में आ रही हैं कि गोविंद का किसी मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर हैं. रोचक बात यह है कि गोविंदा ने कभी भी इस मुद्दे पर ना तो बात की और ना ही अब तक उस मराठी एक्ट्रेस के नाम का खुलासा हुआ है. यह भी खबरें आईं है कि गोविंदा और सुनीता अलग-अलग घर में रहते हैं. इस बीच यह भी सच्चाई है  कि गोविंदा का बॉलीवुड करियर बेहद खराब दौर से गुजर रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

UP Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा खेल! यूपी के इन 10 शहरों का नया रेट देखकर चौंक जाएंगे

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल के दाम शहर के हिसाब से अलग…

Last Updated: October 7, 2026 08:37:20 IST

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ ने मंगलवार को भी मचाया तहलका! 5 दिन में ₹216 करोड़ पार, अब 250 करोड़ की बारी

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सोमवार…

Last Updated: October 7, 2026 08:22:38 IST

प्रेमानंद के शिष्य रसिक दुलारी के बाद वृंदावन में कैसे हुई 4 छात्रों की मौत?  हैरान करने वाली है पीछे की वजह; मचा हड़कंप

Vrindavan Student Death: हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत हो गई, जबकि एक विद्यार्थी रुद्राक्ष…

Last Updated: October 7, 2026 07:30:37 IST

Petrol Diesel Prices 7 October: पेट्रोल-डीजल के नए कीमतों का एलान, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या है रेट

Petrol Diesel Prices 7 October: आज, 7 अक्टूबर को पेट्रोल, डीज़ल, LPG और CNG की कीमतों…

Last Updated: October 7, 2026 07:21:29 IST