Shekha Lake Unique Feature: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित शेखा झील को रामसर स्थल घोषित किया है. इसके साथ ही, शेखा झील उत्तर प्रदेश की 12वीं और भारत की 99वीं रामसर साइट है. आइए जानते हैं रामसर साइट क्या होती है. शेखा झील की क्या खासियत है?
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित शेखा झील को रामसर साइट किया गया घोषित
Aligarh Shekha Lake: उत्तर प्रदेश (UP News) के अलीगढ़ में रहने वाले लोगों के लिए बेहद ही अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जलाली-पनैठी रोड स्थित शेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल घोषित किया गया है. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि शेखा झील पक्षी अभयारण्य (अलीगढ़, उत्तर प्रदेश) को रामसर साइट घोषित किया गया है.
इस घोषणा से स्थानीय लोगों की आजीविका और वैश्विक जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही जल और जलवायु सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी. इसके अलावा, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह उत्तर प्रदेश की 12वीं और भारत की 99वीं रामसर साइट है, जो हमें एक ऐतिहासिक शतक के और करीब ले जाती है.
शेखा झील ‘सेंट्रल एशियन फ्लाईवे’ पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव का काम करती है. यह सर्दियों के मौसम में बार-हेडेड गूज, पेंटेड स्टॉर्क और विभिन्न प्रकार की बत्तखों जैसे प्रवासी पक्षियों के लिए एक ज़रूरी ठिकाना उपलब्ध कराती है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के इकोसिस्टम को बहाल करने के मिशन को वेटलैंड्स और जानवरों, विशेष रूप से पक्षियों के प्राकृतिक आवास के संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए वैश्विक समुदाय से एक बार फिर सराहना मिली है.
रामसर साइट एक ऐसा वेटलैंड (आर्द्रभूमि) है, जिसे रामसर कन्वेंशन (1971) के तहत जैव विविधता के संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में उसके अंतर्राष्ट्रीय महत्व के लिए मान्यता दी गई है, ये वेटलैंड प्रवासी पक्षियों, लुप्तप्राय प्रजातियों और अनोखी वनस्पति और जीवों के लिए महत्वपूर्ण आवास प्रदान करते हैं. ये भूजल पुनर्भरण, बाढ़ नियंत्रण और जलवायु विनियमन में मदद करते हैं, साथ ही मछली पकड़ने और कृषि जैसी स्थानीय आजीविकाओं को भी सहारा देते हैं. भारत में वर्तमान में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 99 रामसर साइटें हैं, जो देश की समृद्ध वेटलैंड विविधता को दर्शाती हैं.
अलीगढ़ से 17 किलोमीटर दूर स्थित मीठे पानी की झील शेखा झील के आस-पास 249 पक्षी प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिनमें से 62 प्रजातियां विशेष रूप से इस आर्द्रभूमि (वेटलैंड) पर निर्भर हैं. यह सेंट्रल एशियन फ्लाईवे प्रवासी मार्ग से गुजरने वाले सर्दियों के प्रवासी पक्षियों जैसे कि बार-हेडेड गूज़ और पेंटेड स्टॉर्क के लिए एक प्रसिद्ध ठिकाना है.
Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…
Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…