<

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, हाईवे से नहीं हटेंगी 1102 शराब की दुकानें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस फैसले पर रोक लगा दी है. जिसके तहत, राजस्थान में हाईवे के किनारे स्थित 1102 शराब की दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया था.

Supreme Court on Rajasthan High Court: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर बेंच के एक अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें राजस्थान में नेशनल और स्टेट हाईवे के किनारे नगर निगम और शहरी स्थानीय निकाय क्षेत्रों में स्थित 1,102 शराब की दुकानों को हटाने या दूसरी जगह ले जाने का निर्देश दिया गया था.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की बेंच ने राजस्थान राज्य और अन्य लाइसेंस धारकों द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई करते हुए अंतरिम रोक लगाई, जिसमें 24 नवंबर, 2025 के हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी.

क्या था राजस्थान हाई कोर्ट का विवादित आदेश? (What was the controversial order of the Rajasthan High Court?)

यह विवादित आदेश राजस्थान हाई कोर्ट जोधपुर की एक डिवीजन बेंच ने जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी और संजीव पुरोहित की बेंच ने डी.बी. सिविल रिट याचिका (PIL) संख्या 6324/2023, कन्हैयालाल सोनी और अन्य बनाम राज्य सरकार और अन्य में पारित किया था.

अपने अंतरिम आदेश में राजस्थान हाई कोर्ट ने राज्य को नेशनल और स्टेट हाईवे के 500 मीटर के दायरे में स्थित सभी शराब की दुकानों की पहचान करने, उन्हें हटाने और दूसरी जगह ले जाने का निर्देश दिया था, भले ही वे नगर पालिका सीमाओं, स्थानीय स्व-शासी निकायों, या वैधानिक विकास प्राधिकरणों के अंतर्गत आती हों.

सतुआ बाबा के बाद नया सनसनीखेज बाबा! गूगल गोल्डन बाबा बने माघ मेले का आकर्षण

हाई कोर्ट ने क्या कहा था? (What did the High Court say?)

हाई कोर्ट ने यह भी कहा था कि नगर पालिका सीमाओं का विस्तार सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों में ढील देने का आधार नहीं हो सकता. इसने हाईवे के पास शराब की उपलब्धता से कथित तौर पर जुड़े बढ़ते सड़क हादसों पर गंभीर चिंता व्यक्त की थी.

हादसों के आंकड़ों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने आगे कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत सार्वजनिक सुरक्षा वित्तीय चिंताओं जैसे कि लगभग 2100 करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान से अधिक महत्वपूर्ण है. इस आधार पर राज्य को ऐसी सभी दुकानों को एक निश्चित समय सीमा के भीतर दूसरी जगह ले जाने और एक अनुपालन हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था.

Explainer: मंदिर में मूर्ति का चक्कर काटता कुत्ता ‘अवतार’ या ‘बीमार’! देखिए क्या कहता है विज्ञान? अगर आपके ‘पेट’ में मिले ऐसे लक्षण तो तुरंत

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: बुमराह, सिराज से हेज़लवुड तक, 8 दिग्गज बॉलर्स जिनकी पहली ही गेंद पर वैभव ने जड़े छक्के या चौक्के

Vaibhav Suryavanshi Record: बुमराह हों या हेज़लवुड, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पहली ही…

Last Updated: April 12, 2026 00:01:44 IST

केंद्र सरकार ने डीजल और ATF पर बढ़ाई एक्सपोर्ट ड्यूटी, पेट्रोल को लेकर उठाया ये कदम

Diesel Export Duties Increase: वित्त मंत्रालय ने शनिवार (11 अप्रैल, 2026) को बड़ा फैसला लेते…

Last Updated: April 12, 2026 00:00:06 IST

गहना डालो, पैसा पाओ… चीन का गोल्ड ATM मिनटों में दे रहा कैश, ये नई टेक्नोलॉजी दिमाग घुमा देगी

China Gold ATM Viral Video: इस वीडियो में दिखाया गया है कि लोग कैसे अपने…

Last Updated: April 11, 2026 23:49:54 IST

CSK vs DC: IPL डेब्यू की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत के साथ 17 गेंदबाज कर चुके हैं ऐसा कारनामा, चेक करें पूरी लिस्ट

IPL की पहली ही गेंद पर विकेट! गुरजपनीत सिंह ने इतिहास रच दिया है. इशांत…

Last Updated: April 11, 2026 23:28:21 IST

एक थप्पड़ और पत्नी ने बदल दी पति की कुंडली, पहले पत्थर से ली जान, फिर लाश के साथ बिताई पूरी रात

Gujarat Murder Case: गुजरात में एक मामूली घरेलू झगड़ा एक भयानक हत्या में बदल गया.…

Last Updated: April 11, 2026 23:20:58 IST

शर्मनाक! शादी का खास दिन दुल्हन के लिए बना बुरा सपना, रिश्तेदारों ने की ऐसी घटिया हरकत; रोती-बिलखती रही लड़की

Bride Prank Gone Wrong: शादी के दिन, दुल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के साथ ऐसा…

Last Updated: April 11, 2026 22:54:58 IST