भारत की यात्रा पर आईं एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवेलर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने भारत की अतिथि देवो भव संस्कृति की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत के बारे में फैली नकारात्मक धारणाएं गलत हैं.
स्ट्रेलियाई महिला ट्रैवलर का भारत के बारे में व्लॉग वायरल हो गया
भारत की यात्रा पर आईं एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवेलर यहां की मेहमाननवाजी से काफी इंप्रेस्ड हैं. ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवलर बेक मैककॉल ने भारत यात्रा के अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए, जिसके बाद उन्हें न आने की चेतावनी देने वालों का मुंह बंद हो गया.
इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में उन्होंने भारत की अतिथि देवो भव संस्कृति की खूब सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत के बारे में फैली नकारात्मक धारणाएं गलत हैं.
मैककॉल ने अपने वीडियो में बताया कि जब वो भारत आने का सोच रही थीं, तब किसी ने उन्हें भारत न आने की सलाह दी थी. उन्होंने कहा कि लेकिन वास्तविकता में यहां के लोगों का व्यवहार उनके दिल को छू गया. अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत के बारे में फैली नकारात्मक धारणाएं गलत हैं. स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी ने उन्हें काफी प्रभावित किया. वीडियो में उन्होंने भारत को सुरक्षित, स्वादिष्ट भोजन वाला और इतिहास से भरपूर बताया.
अपने वीडियो में मैककॉल ने तीन चीजें बताईं जो उन्हें सबसे ज्यादा हैरान करने वाली लगीं. महिलाओं की सुरक्षा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां महिलाएं सुरक्षित हैं. एक बार देर रात असहज महसूस हुआ, लेकिन कुल मिलाकर यात्रा शानदार रही. वहीं भारतीय भोजन के बारे में उन्होंने कहा कि यहां का भोजन काफी स्वादिष्ट और विविधतापूर्ण है. मैककॉल ने ट्रेन में फूड डिलीवरी को “दुनिया का सबसे कूल थिंग” कहा. उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि चलती ट्रेन में ऐप से पिज्जा-फ्राइज ऑर्डर किया, जो स्टेशन पर उनकी सीट तक पहुंच गया. साथ ही जनरल कोच में सिर्फ 70 रुपये का सफर भी शेयर किया, जहां उन्होंने रियल इंडिया का अनुभव लिया. वहीं भारत के इतिहास से इंप्रेस होते हुए उन्होंने बताया कि भारत का इतिहास विशाल और रोचक है.
इस वीडियो को लाखों व्यूज मिले. लोगों ने इस वीडियो पर खूब लाइक और कमेंट्स किये. एक यूजर ने लिखा, “यह हमारा भारत है, अतिथि देवो भव का सच्चा उदाहरण.” वहीं एक ने लिखा, “भारत अद्वितीय और विविधतापूर्ण है.” यह वीडियो भारत की सकारात्मक छवि को मजबूत करता है, जो पूर्वाग्रहों को तोड़ रहा है. मैककॉल ने अपने वीडियो में लोगों से कहा, “भारत जैसा अफवाहों में बताया जाता है वैसा नहीं, यहां आओ और अनुभव करो.”
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…