कुछ समय पहले अक्षय कुमार की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे फैंस ने काफी प्यार दिया. ये फिल्म थी मिशन रानीगंज. क्या आप जानते हैं कि ये एक रियल स्टोरी है? आइए जानते हैं इस मिशन के असली हीरो जसवंत सिंह गिल के बारे में...
जयवंत सिंह गिल
Jaswant Singh Gill: सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ कुछ सालों पहले रिलीज हुई. इस फिल्म को खासा प्यार मिला. सर्वाइवल थ्रिलर बेस्ड ये फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी है. इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स भी मिले हैं. ये फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के एक मिशन पर बनी है, जिसके तहत उन्होंने 65 लोगों की जान बचाई थी. आज वे भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी बहादुरी की कहानी आज भी जिंदा है. उनका नाम 65 लोगों की जिंदगी बचाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. इसके अलावा उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है.
बता दें कि जसवंत सिंह गिल एक रियल लाइफ हीरो थे, जिन्होंने अपनी सूझबूझ से 65 मजदूरों की जान बचाई थी. उनके इस मिशन के कारण उनका नाम कई रिकॉर्ड्स में दर्ज है. जानकारी के अनुसार, जसवंत सिंह गिल का जन्म 22 नवंबर 1939 को हुआ था. उनका जन्म पंजाब के अमृतसर के सथियाला गांव में हुआ था. उन्होंने धनबाद के इंडियन स्कूल ऑफ माइंस से ग्रेजुएशन की. वे कोल इंडिया में खनन अधिकारी थे. उनकी नौकरी के दौरान साल 1989 में पश्चिम बंगाल के रानीगंज में स्थित कोयला खदान ढह गई थी. इसके कारण माइन में भारी मात्रा में पानी भर गया था. ये देखते हुए जसवंत सिंह गिल ने अपनी सूझबूझ से 65 लोगों की जान बचाई.
इस ऑपरेशन के कारण जसवंत सिंह गिल को कैप्सूल गिल नाम मिला क्योंकि उन्होंने प्लान करके स्टील का एक कैप्सूल बनाने का आइडिया दिया. इसके अंदर एक बार में एक इंसान जा सकता था. वे इस कैप्सूल के जरिए खदान में गए थे. सबसे अंत में वे ही बाहर निकल कर आए थे.जसवंत सिंह गिल के इस रेस्क्यू ऑपरेशन के कारण उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया.
जसवंत सिंह का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है. 1991 में उन्हें सिविलियन गैलेन्ट्री अवार्ड सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक मिला. 2013 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. ऑल इंडिया ह्यूमन राइट्स काउंसिल ने उन्हें लीजेंड ऑफ बंगाल पुरस्कार से नवाजा. 2023 के लिए उन्हें ‘विवेकानंद कर्मवीर’ पुरस्कार से नवाजा गया. 26 नवंबर 2019 में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…
Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…
IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…
Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…
UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…