<

आप भी घर सूना छोड़के शादी में जाते हैं? MP के एक बंद घर से लाखों के गहने-नकद चोरी हुए हैं, जब घर खुला तो….

MP Locked House Robbery: शादी में गए परिवार के खाली घर को चोरों ने पूरी-तरह से तहस-नहस कर दिया. सुबह घर वापस लौटने पर परिवार वालों ने जो नजारा देखा वो सच में चौंकाने वाला था. अलमारियों से सोना-चांदी और नकदी गायब हो चुके हैं, जानें क्या है पूरा मामला

MP Locked House Robbery:  क्या आप भी घर में ताला लगाकर बेफिक्र हो जाते हैं और शादी में चले जाते हैं? तो सावधान हो जाएं. मध्य प्रदेश के सीधी में एक परिवार को ऐसी गलती भारी पड़ चुकी है. मड़वास थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में  चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. ये घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मझौली गया हुआ था. शादी से लौटकर परिवार ने दरवाजा खोला तो घर का मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई. चोरों ने न केवल अलमारी तोड़ी, बल्कि मेहनत की गाढ़ी कमाई और गहने भी साफ कर दिए. ऐसे में बड़ा ये है कि क्या अब पड़ोसियों के भरोसे घर छोड़ना सुरक्षित है? क्योंकि चोर सूने घर पर अब ज्यादा धावा बोल रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब परिवार समारोह से लौटकर घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए. अंदर का नजारा और भी चौंकाने वाला था, पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. अलमारियां टूटी हुई थीं और कीमती गहने व लाखों रुपये की नगदी गायब थी. इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है. पीड़ित परिवार ने तुरंत मड़वास थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

चोरों ने तोड़ी अलमारियां

इस मामले से सबसे बड़ा सबक यही मिलता है कि अब अलमारियों के लॉकर में भी कैश-गहना सेफ नहीं रहा, क्योंकि मथ्य प्रदेश की इस घटना में चोरों ने न केवल अलमारियों के ताले तोड़े, बल्कि घर के चप्पे-चप्पे को तहस-नहस कर दिया. परिवार की सालों की मेहनत की कमाई, लाखों के सोने-चांदी के गहने और नगदी रातोंरात गायब हो चुकी थी.

सुरक्षा के लिए क्या करें?

  • जब कभी घर के सभी सदस्य एक साथ घर छोड़के यात्रा करते हैं तो पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को सूचना अवश्य देनी चाहिए.
  • अपने कीमती गहनों और नकदी को घर के बजाय बैंक लॉकर में रखना ज्यादा सुरक्षित रहता है.
  • यदि संभव हो तो घर में CCTV या अलार्म सिस्टम लगाएं. ये एक बार का घर जिंदगी भर का साथी बन सकता है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST