Sonam Kapoor Baby Photos: हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके जीवन की कुछ नई झलकियां साझा कीं. इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सोनम फुल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.
सोनम कपूर family photos
Sonam Kapoor Baby Photos: हाल ही में एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ दूसरे बच्चे के जन्म के बाद कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके जीवन की कुछ नई झलकियां साझा कीं. इन फोटोज में देखा जा सकता है कि सोनम फुल मदरहुड एंजॉय कर रही हैं.
चार सदस्यों वाले परिवार के रूप में अपने जीवन की एक झलक देते हुए, सोनम ने अपने नवजात बेटे, बड़े बेटे वायु और आनंद के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा कि उनका जीवन “एक सपने जैसा” रहा है.
सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने हाल के दिनों की कई तस्वीरें साझा कीं. इनमें से एक तस्वीर में अभिनेत्री अपने तीन वर्षीय बेटे वायु आहूजा के साथ नाश्ते का आनंद लेती नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में आनंद अपने नवजात बेटे को गोद में लिए हुए थे. वहीं एक दूसरी फोटो में, वायु अपने छोटे भाई के पालने में झांकता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां वह सो रहा है. हालांकि, सोनम ने तस्वीरों में अपने दोनों बच्चों के चेहरे नहीं दिखाए.
“जिंदगी एक सपने जैसी है… इस महीने अब तक… शुक्रिया यूनिवर्स, मेरे तीन,” सोनम ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा. उनके पति आनंद ने कमेंट किया, “मैं इस फोटो पर एक बार से ज्यादा कैसे लाइक करूं?” वहीं रिया कपूर ने दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी. बता दें कि सोनम और आनंद की शादी 2018 में हुई थी और अगस्त 2022 में उनके पहले बच्चे, वायु का जन्म हुआ.
सोनम कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर की बेटी, एवं फिल्म निर्माता सुरिन्द्र कपूर की पोती हैं. एक अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर को शुरू करने से पहले, सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली के साथ एक सहायक के रूप में काम किया और उनकी फिल्म ब्लैक (2005) के निर्माण के दौरान उन्हें असिस्ट किया. उन्होंने भंसाली की फिल्म सांवरिया (2007) से एक नये कलाकार रणबीर कपूर के साथ अभिनय की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली 6, आयशा, मौसम, आई हेट लव स्टोरी और रांझणा जैसी फिल्मों में काम किया है.
Tilak Varma vs Pakistan: ट्रोलर्स के निशानों पर रहने वाले तिलक वर्मा ने एशियाई खेल…
IND VS PAK:शिवम दुबे ने अंतिम ओवर डाला, जिसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने हसन नवाज…
Faridabad News: ग्रेटर फरीदाबाद में एक सुनसान इमारत के अंदर चार युवकों ने कथित तौर…
Abhihsek Sharma Fastest 100 Six Record: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ…
हैदराबाद के संतोषी माता मंदिर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर पुजारी पर हमला…
Chris Gayle Record: 2 अक्टूबर को CSA T20 चैलेंज में टाइटन्स और नाइट्स के बीच…