MP Locked House Robbery: क्या आप भी घर में ताला लगाकर बेफिक्र हो जाते हैं और शादी में चले जाते हैं? तो सावधान हो जाएं. मध्य प्रदेश के सीधी में एक परिवार को ऐसी गलती भारी पड़ चुकी है. मड़वास थाना क्षेत्र के सिलवार गांव में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. ये घटना उस समय हुई जब पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए मझौली गया हुआ था. शादी से लौटकर परिवार ने दरवाजा खोला तो घर का मंजर देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई. चोरों ने न केवल अलमारी तोड़ी, बल्कि मेहनत की गाढ़ी कमाई और गहने भी साफ कर दिए. ऐसे में बड़ा ये है कि क्या अब पड़ोसियों के भरोसे घर छोड़ना सुरक्षित है? क्योंकि चोर सूने घर पर अब ज्यादा धावा बोल रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जब परिवार समारोह से लौटकर घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए. अंदर का नजारा और भी चौंकाने वाला था, पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था. अलमारियां टूटी हुई थीं और कीमती गहने व लाखों रुपये की नगदी गायब थी. इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है. पीड़ित परिवार ने तुरंत मड़वास थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.
चोरों ने तोड़ी अलमारियां
इस मामले से सबसे बड़ा सबक यही मिलता है कि अब अलमारियों के लॉकर में भी कैश-गहना सेफ नहीं रहा, क्योंकि मथ्य प्रदेश की इस घटना में चोरों ने न केवल अलमारियों के ताले तोड़े, बल्कि घर के चप्पे-चप्पे को तहस-नहस कर दिया. परिवार की सालों की मेहनत की कमाई, लाखों के सोने-चांदी के गहने और नगदी रातोंरात गायब हो चुकी थी.
सुरक्षा के लिए क्या करें?
- जब कभी घर के सभी सदस्य एक साथ घर छोड़के यात्रा करते हैं तो पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को सूचना अवश्य देनी चाहिए.
- अपने कीमती गहनों और नकदी को घर के बजाय बैंक लॉकर में रखना ज्यादा सुरक्षित रहता है.
- यदि संभव हो तो घर में CCTV या अलार्म सिस्टम लगाएं. ये एक बार का घर जिंदगी भर का साथी बन सकता है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.