Moradabad News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है. यहां तीन बच्चों की मां को 6 बच्चों के पिता से प्यार हो गया. पंचायत ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दे दी.
मुरादाबाद में अनोखी प्रेम कहानी
Moradabad News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया. इस प्रेम कहानी के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया. तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने भी दोनों को साथ रहने की सहमति दे दी.
पंचायत से सहमति मिलने के बाद महिला अपने तीन बच्चों और सामान के साथ प्रेमी के साथ उसके घर रहने के लिए चली गई. वहीं पंचायत के इस फैसले के बाद ये मामला चर्चा में बना हुआ है.
जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव की रहने वाली तबस्सुम के तीन बच्चे हैं. उसके पति रियाजुल की लगभग 5 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई. पति की मौत के बाद वो अपने ससुराल में रह रही थी. इसी बीच उसकी मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई. समय के साथ दोनों के बीच बात होने लगी और दोनों को प्यार हो गया. मोहम्मद उमर पहले से शादीशुदा हैं और कहा जा रहा है कि उसके 6 बच्चे भी हैं. जब दोनों के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो पंचायत बुलाई गई.
पंचायत में दोनों के रिश्ते पर बातचीत की गई. परिजनों ने दोनों के रिश्ते पर आपत्ति जताई. वहीं पंचायत ने उनसे उनकी मर्जी पूछी, तो दोनों ने कहा कि वे साथ रहकर जिंदगी गुजारना चाहते हैं. पंचायत ने उन्हें साथ रहने देने का फैसला सुनाया. इसके बाद तबस्सुम अपने तीन बच्चों और जरूरी सामान को लेकर मोहम्मद उमर के घर चली गई. इसके बाद से ये मामला चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: आंख की जांच के बाद फिर जेल लौटे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था अस्पताल भेजने का आदेश
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…