Moradabad News In Hindi: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रानीनागल गांव में तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया. इस प्रेम कहानी के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान रह गया. तीन बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला किया. इस मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई. पंचायत ने भी दोनों को साथ रहने की सहमति दे दी.
पंचायत से सहमति मिलने के बाद महिला अपने तीन बच्चों और सामान के साथ प्रेमी के साथ उसके घर रहने के लिए चली गई. वहीं पंचायत के इस फैसले के बाद ये मामला चर्चा में बना हुआ है.
पति की मौत के बाद ससुराल में रहती थी लड़की
जानकारी के अनुसार, भोजपुर थाना क्षेत्र के रानीनागल गांव की रहने वाली तबस्सुम के तीन बच्चे हैं. उसके पति रियाजुल की लगभग 5 साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई. पति की मौत के बाद वो अपने ससुराल में रह रही थी. इसी बीच उसकी मुलाकात कोरबांकू निवासी मोहम्मद उमर से हुई. समय के साथ दोनों के बीच बात होने लगी और दोनों को प्यार हो गया. मोहम्मद उमर पहले से शादीशुदा हैं और कहा जा रहा है कि उसके 6 बच्चे भी हैं. जब दोनों के परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो पंचायत बुलाई गई.
पंचायत ने लिया फैसला
पंचायत में दोनों के रिश्ते पर बातचीत की गई. परिजनों ने दोनों के रिश्ते पर आपत्ति जताई. वहीं पंचायत ने उनसे उनकी मर्जी पूछी, तो दोनों ने कहा कि वे साथ रहकर जिंदगी गुजारना चाहते हैं. पंचायत ने उन्हें साथ रहने देने का फैसला सुनाया. इसके बाद तबस्सुम अपने तीन बच्चों और जरूरी सामान को लेकर मोहम्मद उमर के घर चली गई. इसके बाद से ये मामला चर्चा में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें: आंख की जांच के बाद फिर जेल लौटे इमरान खान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था अस्पताल भेजने का आदेश