<

क्या शादी ही सब कुछ है? बेटी का घर बसाने की मां की जिद बनी ‘जान की दुश्मन’, जहर खाके वेंटिलेटर पर पहुंची मासूम

युवती ने शादी के दबाव से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. युवती की उम्र 20 साल बताई जा रही है. फिलहाल युवती अस्पताल में भर्ती है, लेकिन हालत काफी नाजुक बनी हुई है. इस बीच बड़ा सवाल ये है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया?

यूपी के बरेली शहर में थाना सुभाष नगर क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां शादी के दबाव से परेशान एक 20 वर्षीय युवती ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवती की हालत खराब होने लगी जिसके बाद परिजन उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती पर उसकी मां लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कई दिनों से तनाव चल रहा था। सोमवार भी इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जिसके बाद युवती ने गुस्से और मानसिक तनाव में आकर घर में रखा ज़हरीला पदार्थ खा लिया।

इलाज जारी, हालत नाजुक

कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो वे घबरा गए और तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लगातार उपचार कर रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

इलाके में चिंता का माहौल

इस घटना के बाद इलाके में भी चिंता का माहौल है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मामलों में परिवार को संवेदनशीलता और समझदारी से काम लेना चाहिए। युवाओं पर जबरन फैसले थोपने के बजाय उनकी भावनाओं और इच्छाओं का सम्मान करना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Recent Posts

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST