हाल ही में एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने कहा है कि वे किसी मौलाना से शादी करने के लिए मर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर खुलकर सामना किया है.
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant Marriage: एक्ट्रेस राखी सावंत किसी को हंसाने में पीछे नहीं रहती हैं. वे अपने बेबाक अंदाज और अपने ड्रामे के लिए जानी जाती हैं. इसके कारण उन्हें ड्रामा क्वीन भी कहा जाता है. वो अक्सर पॉडकास्ट और मीडिया के सामने अपनी बात बेबाकी से रखती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी शादी को लेकर बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि वे अब मौलाना से शादी करना चाहती हैं. इस दौरान उन्होंने सना शेख और उनके पति का भी जिक्र किया.
बता दें कि एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने आदिल खान से प्यार और शादी के बाद इस्लाम धर्म अपना लिया. इसके बाद उन्होंने अपना नाम राखी से बदलकर फातिमा कर लिया. हालांकि कुछ समय बाद ही आदिल खान और राखी सावंत का तलाक हो गया. हालांकि राखी ने इसके बावजूद भी इस्लाम धर्म नहीं छोड़ा है.
हाल ही में उन्होंने फिल्मी दुनिया के साथ किए गए एक पॉडकास्ट में खुलकर बात की. उनसे सवाल किया गया कि आप पहले राखी से फातिमा बनीं और फिर फातिमा से राखी बनीं? क्या ये आपके किरदार हैं? इस पर उन्होंने कहा कि वे अभी भी फातिमा हैं उनका तलाक हो गया है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने इस्लाम धर्म नहीं छोड़ा है.
उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कहती हूं कि जब मैंने निकाह किया था, तो दिल से इस्लाम धर्म अपनाया था. वो आदमी घटिया निकल गया लेकिन खुदा तो अच्छा है ना. खुदा तो एक ही है और वो रहमदिल है. वहीं कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे किसी मौलाना से शादी करने के लिए मर रही हैं. उन्होंने ये भी बताया कि सना शेख ने मौलाना से शादी की है, जो मेरा भाई है. मस्जिद में रहते हैं और पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग खुदा से डरते हैं वे बहुत अच्छे होते हैं.
बता दें कि राखी सावंत ने आधिकारिक तौर पर दो शादियां की हैं. उन्होंने साल 2019 में NRI रितेश राज सिंह से शादी की थी. हालांकि 2022 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद साल 2022 में उन्होंने आदिल खान दुर्रानी के साथ निकाह किया. दोनों का रिश्ता काफी विवादों में रहा और कुछ ही समय में दोनों का तलाक हो गया.
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…