नशे में धुत पति पहले अपने ससुराल पहुंचा और पत्नि को साथ ले जाने की जिद की. जब पत्नि नहीं मानी को 5 साल के मासूम को छत से फेंक दिया. पत्नि-पत्नि के विवाद का ये मामला बच्चे की मौत तक कैसे पहुंचा? ये कहानी आपका दिल दहला देगी.
ससुराल की शादी में मचा कोहराम: पत्नी साथ नहीं गई तो हैवान बन गया पति, नशे में छत से फेंका 5 साल का मासूम, मौत!
उत्तर प्रदेश के बंदायु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां बिस्तौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव में एक पिता ने अपने ही 5 साल के मासूम को छत से फेंक दिया. आरोपी पिता अपनी पत्नि को ससुराल ले जाने की जिद कर रहा था, जबकि घर में शादी का माहौल था. घर वालों के काफी रोकने पर भी पिता ने एक नहीं सुनी. पहले मासूम को छत से लटकाकर पत्नि को वापस चलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा और जब पत्नि नहीं मानी तो गुस्साए पिता ने मासूम को छत से फेंक दिया. घटना में मासूम की जान चली गई, जिसके तुरंत बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी पिता बॉबी को कमरे में बंद कर दिया. फिल्हाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मासूम का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमकुम अपने 5 साल के बेटे राघव को लेकर 6 अप्रैल को ही अपने मायके आ गई थी. कुमकुम के भाई की शादी थी, जहां 17 अप्रैल को कुमकुम पति और राघव का पिता बॉबी शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा. बॉबी अपनी साली नीलम के साथ मार-पीट करने लगा, जिससे नीलम को गहरी चोट आईं और वो 4 घंटे तक बेहोश रही. इस मामले पर गुस्साए परिजनों ने बॉबी के माता-पिता को बुलाया और उसे वापस भेज दिया.
पहले दिन बॉबी ने साली नीलम के साथ जमकर मारपीट की, फिर अगले दिन अपनी पत्नि कुमकुम से हाथापाई करने लगा. शनिवार रात 9 बजे बॉबी पत्नि कुमकुम के घर पहुंचा और फिर से मारपीट करने लगा. विवाह बढ़ने पर कुमकुम ने 5 साल का मासूम अपनी मां की गोद में दे दिया. पहले नशे में धुत बॉबी ने राघव को अपनी सास से छीना और फिर कुमकुम को धमकाते हुए छत पर पहुंच गया.
राघव का पिता बॉबी पहले तो कुमकुम को साथ चलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा और जब कुमकुम नहीं मानी तो बच्चे को फेंक दिया. छत से गिरते ही 5 साल का राघव बुरी तरह घायल हुआ. गुस्साए परिजनों से बॉबी को पहले पकड़कर कमरे में बंद किया और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अगले दिन सुबह राघव की मौत हो गई.
5 साल के मासूम राघव की मौते के बाद उसके पिता बॉबी को पुलिस के हवाले कर दिया. फिल्हाल, पुलिस परिजनों से और पूछताछ कर रही है. पति-पत्नि के विवाद ने इस कदर रूप ले लिया कि बच्चे की जान चली गई. इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है.
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…
Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…
Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…
लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…
IND vs WI | KL Rahul 10,000 International Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में…