Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > ससुराल की शादी में मचा कोहराम: पत्नी साथ नहीं गई तो हैवान बन गया पति, नशे में छत से फेंका 5 साल का मासूम, मौत!

ससुराल की शादी में मचा कोहराम: पत्नी साथ नहीं गई तो हैवान बन गया पति, नशे में छत से फेंका 5 साल का मासूम, मौत!

नशे में धुत पति पहले अपने ससुराल पहुंचा और पत्नि को साथ ले जाने की जिद की. जब पत्नि नहीं मानी को 5 साल के मासूम को छत से फेंक दिया. पत्नि-पत्नि के विवाद का ये मामला बच्चे की मौत तक कैसे पहुंचा? ये कहानी आपका दिल दहला देगी.

Written By: Kajal Jain
Last Updated: April 20, 2026 17:37:14 IST

Mobile Ads 1x1

उत्तर प्रदेश के बंदायु से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां बिस्तौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव में एक पिता ने अपने ही 5 साल के मासूम को छत से फेंक दिया. आरोपी पिता अपनी पत्नि को ससुराल ले जाने की जिद कर रहा था, जबकि घर में शादी का माहौल था. घर वालों के काफी रोकने पर भी पिता ने एक नहीं सुनी. पहले मासूम को छत से लटकाकर पत्नि को वापस चलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा और जब पत्नि नहीं मानी तो गुस्साए पिता ने मासूम को छत से फेंक दिया. घटना में मासूम की जान चली गई, जिसके तुरंत बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपी पिता बॉबी को कमरे में बंद कर दिया. फिल्हाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मासूम का शव भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

भाई की शादी में नशेड़ी पति का आतंक

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुमकुम अपने 5 साल के बेटे राघव को लेकर 6 अप्रैल को ही अपने मायके आ गई थी. कुमकुम के भाई की शादी थी, जहां 17 अप्रैल को कुमकुम पति और राघव का पिता बॉबी शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा. बॉबी अपनी साली नीलम के साथ मार-पीट करने लगा, जिससे नीलम को गहरी चोट आईं और वो 4 घंटे तक बेहोश रही. इस मामले पर गुस्साए परिजनों ने बॉबी के माता-पिता को बुलाया और उसे वापस भेज दिया.

पत्नि के साथ भी की मारपीट

पहले दिन बॉबी ने साली नीलम के साथ जमकर मारपीट की, फिर अगले दिन अपनी पत्नि कुमकुम से हाथापाई करने लगा. शनिवार रात 9 बजे बॉबी पत्नि कुमकुम के घर पहुंचा और  फिर से मारपीट करने लगा. विवाह बढ़ने पर कुमकुम ने 5 साल का मासूम अपनी मां की गोद में दे दिया. पहले नशे में धुत बॉबी ने राघव को अपनी सास से छीना और फिर कुमकुम को धमकाते हुए छत पर पहुंच गया. 

शादी का घर- गम में डूबा

राघव का पिता बॉबी पहले तो कुमकुम को साथ चलने के लिए ब्लैकमेल करने लगा और जब कुमकुम नहीं मानी तो बच्चे को फेंक दिया. छत से गिरते ही 5 साल का राघव बुरी तरह घायल हुआ. गुस्साए परिजनों से बॉबी को पहले पकड़कर कमरे में बंद किया और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां अगले दिन सुबह राघव की मौत हो गई.

पुलिस ने किया गिरफ्तार

5 साल के मासूम राघव की मौते के बाद उसके पिता बॉबी को पुलिस के हवाले कर दिया. फिल्हाल, पुलिस परिजनों से और पूछताछ कर रही है. पति-पत्नि के विवाद ने इस कदर रूप ले लिया कि बच्चे की जान चली गई. इस मामले में पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है.

MORE NEWS