<

AC Kyu Blast Ho Jata Hai: गर्मी में क्यों फट जाता है AC? जानें क्या है कारण और उनसे बचने का तरीका

AC Kyu Blast Ho Jata Hai| AC Blast Reason: गर्मी के मौसम में अक्सर एसी फटने की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि एसी क्यों फटता है और उसे कैसे बचाया जा सकता है-

AC Kyu Blast Ho Jata Hai| AC Blast Reason: इस साल अप्रैल के महीने में ही जून की गर्मी आ गई है. ऐसे में बहुत सी खबरे आती है कि आज यहां पर AC फट गया तो कभी वहां फट गया. इसका फटना काफी खराब होता है. कभी-कभी ये लोगों की जान तक ले जाता है. लेकिन क्या आप AC फटने का कारण जानते हैं. अगर नहीं तो आइए हम आपको बताते हैं और साथ ही ये भी कि एसी को फटने से कैसे बचाएं.

गर्मी में क्यों फटता है AC? (AC Blast Reason)

हर साल गर्मी के मौसम में तमाम जगह आग लगने की खबर आती रहती है. पिछले दिनों में ही लखनऊ और दिल्ली में आग की खबरें आई हैं और कई बार आग का कारण एसी (AC) हो जाता है. बहुत बार ऐसा होता है कि लोग सोते रह जाते हैं और फिर मौत हो जाती है और कई बार तो ऐसा होता है कि लोग बाहर तो निकलना चाहते हैं लेकिन निकल नहीं पाते. ऐसे में लोगों को एसी के फटने का कारण पता होना चाहिए.

  • दिन भर एसी का यूज करने से कंप्रेसर काफी गर्म हो जाता है और फिर वो फट जाता है.
  • कभी-कभी एसी में लगे तार की वजह से भी शॉर्ट सर्किट हो जाता है.
  • बिना सर्विस कराए एसी को चलाने से एसी फट जाता है.

एसी को फटने से कैसे रोके? (Air Conditioner Safety Tips)

अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी न फटे तो हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं उसे अपनाकर आप अपने एसी को फटने से बचा सकते हैं-

  • अपने एसी को दिन भर न चलाएं. जब जरूरत हो तभी चलाएं.
  • अगर कोई वायर खराब है तो नजरअंदाज न करें तुरंत मेकैनिक को बुलाएं.
  • समय रहते अपनी एसी की सर्विसिंग करवा लें, क्योंकि गंदगी की वजह से कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है.
  • अपने कमरे के मुताबिक सही टन का एसी लगाएं.
  • साथ ही ये काफी जरूरी है कि एसी के साथ स्टेबलाइजर लगवाएं.
Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST

Husband wife dispute: होटल में दूसरी महिला के साथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़…बोली तूने मुझसे लव मैरिज की थी

Husband wife dispute: रतलाम के जावरा स्थित होटल प्रेसिडेंट में एक महिला ने अपने पति…

Last Updated: October 3, 2026 18:34:43 IST