UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक छात्रा ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. अमेठी के नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम फाइनल ईयर की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया. वहीं छात्रा के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है.
उत्तर प्रदेश के अमेठी में छात्रा का शव मिला
UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई. जेएनएम फाइनल ईयर की छात्रा ने नर्सिंग कॉलेज में आत्महत्या कर ली. बता दें कि ये मामला अमेठी के मुंशीगंज का है, जहां जेएनएम फाइनल ईयर में पढ़ने वाली छात्रा दीप्ति यादव का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया. उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.
जब पुलिस ने कमरे की जांच की और सबूत इकट्ठे कर लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिवार वालों ने दीप्ति की मौत पर आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है और फिर उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है.
जानकारी के अनुसार, दीप्ति यादव सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादिबुल्ला गांव की रहने वाली थी. वो अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज से जेएनएम कर रही थीं और थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही थीं. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दीप्ति यादव ने अपने माता-पिता को फोन कर उनसे फोन पर बात की. इसके बाद कुछ ही घंटों में उन्होंने आत्म हत्या कर ली. दीप्ति के माता-पिता का कहना है कि जब दीप्ति से उनकी बात हुई, तो वो बिल्कुल सामान्य थी और उसकी बातों से लगा तक नहीं था कि वो ऐसा कुछ भी कर सकती है.
वहीं कुछ घंटे तक दीप्ति के कमरे से कोई आवाज नहीं सुनाई दी, तो आसपास की लड़कियों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया. जब कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने वॉर्डन को इस बारे में जानकारी दी. जब वॉर्डन ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ था. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…
IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के धुले जिले में एक नए-नवेले जोड़े ने आत्महत्या कर ली. दोनों…
CJP Protest: पुलिस के मुताबिक, ऑर्गनाइज़र से एप्लीकेशन 7 अक्टूबर को मिली थी, जबकि तय…
Delhi Riots 2020: कुछ समय पहले दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की…
CJP Protest: CJP के तीनों लीडर्स को हिरासत में लेने के बाद, दिल्ली पुलिस उन्हें…