<
Categories: मनोरंजन

Electric shock Death: बिजली के खंभे में दौड़ा करंट, चपेट में आया युवक, मां ने रोकर बताई आखिरी बातचीत

Electric Shock Death: दिल्ली के सूरजमल विहार में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई. वो रोज की तरह ड्यूटी से वापस आ रहा था. इसी दौरान सड़क धंसने और पोल में करंट आने से उसकी मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Electric Shock Death: दिल्ली के सूरजमल विहार में 28 वर्षीय संदीप की मौत ने उसके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. रोज की तरह ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा संदीप शायद यह सोचकर निकला था कि कुछ देर में वो अपने परिवार के बीच होगा. हालांकि रास्ते में हुआ एक हादसा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया. सड़क किनारे अचानक धंसे हिस्से में फंसने के बाद बिजली के खंभे के संपर्क में आने से उसकी करंट लगने से मौत हो गई.

बता दें कि संदीप मेडिकल नर्सिंग केयरगिवर के तौर पर काम करता था.  वो सूरजमल विहार में एक बुजुर्ग की देखभाल करता था. वह शाहदरा इलाके में अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था. रोजाना पैदल ही काम पर आता-जाता था. 26 अगस्त की रात भी वह ड्यूटी खत्म करके घर के लिए निकला था लेकिन इसके बाद वह कभी घर नहीं पहुंच सका.

मां से हुई थी आखिरी बातचीत

बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद संदीप की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के लिए सबसे दर्दनाक बात यह है कि जिस बेटे से कुछ समय पहले तक बातचीत हो रही थी, वह अचानक हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया. परिजनों के मुताबिक संदीप सामान्य दिनों की तरह ही ड्यूटी से घर लौट रहा था. मृतक की मां किशन प्यारी ने अपने बेटे की मौत पर कहा, ‘मेरा बेटा सुबह काम पर जाता था. वह देर से लौट रहा था, इसलिए मैंने उसे फ़ोन किया. उसने फ़ोन नहीं उठाया. फिर किसी और ने फ़ोन उठाया और बाद में उसका फ़ोन स्विच ऑफ़ हो गया.’

पुलिस ने दिया जवाब

शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया, ‘सुबह करीब 7:00 बजे आनंद विहार पुलिस स्टेशन के इलाके में सूचना मिली कि एक व्यक्ति खंभे के पास बेहोश पड़ा है. मौके पर जांच करने पर पता चला कि मृतक खंभे के सहारे था. उसका एक पैर गड्ढे में फंसा हुआ था, जबकि उसका हाथ और सिर खंभे से लगे हुए थे. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें मौत की वजह बिजली का झटका लगना बताई गई. आनंद विहार पुलिस स्टेशन में लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.’

सड़क धंसने पर गड्ढे में फंसा संदीप

बता दें कि पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक हादसा सूरजमल विहार के सोमनाथ मार्ग पर हुआ. यहां डिवाइडर के पास बिजली के खंभे के नजदीक सड़क का कच्चा हिस्सा अचानक धंस गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहा संदीप अपना संतुलन खो बैठा और करीब तीन फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा. बताया जा रहा है कि गड्ढे में गिरने के बाद संदीप कमर तक उसमें फंस गया था. इसी दौरान उसका संपर्क बिजली के खंभे से हुआ. पुलिस के अनुसार खंभे के निचले हिस्से में करंट प्रवाहित हो रहा था. करंट की चपेट में आने से संदीप गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी हालत बिगड़ गई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

MANTRA के 49 वर्ष पूर्ण, 50वें वर्ष में प्रवेश पर भव्य उत्सव कार्यक्रम आयोजित

द मैन-मेड टेक्सटाइल्स रिसर्च एसोसिएशन (MANTRA) ने अपनी स्थापना के गौरवपूर्ण 49 वर्ष पूर्ण कर…

Last Updated: October 10, 2026 19:07:17 IST

China gold reserve: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच चीन ने बढ़ाई खरीदारी, एक महीने में खरीदा 23 टन गोल्ड

China gold reserve: सोने की कीमतों में दबाव के बीच चीन के केंद्रीय बैंक ने…

Last Updated: October 10, 2026 18:37:00 IST

कला जो दीवार नहीं, घर का हिस्सा बने: पलक गुप्ता का ‘OBRA The Palak’s’ हयात सेंट्रिक, चंडीगढ़ में

17 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रदर्शनी में कैनवास, लकड़ी, सिरेमिक और फ़ैब्रिक पर बनी मौलिक…

Last Updated: October 10, 2026 18:22:06 IST

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: नवरात्र के पहले दिन मेष से मीन तक का राशिफल

Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन जानें मेष से मीन…

Last Updated: October 10, 2026 17:59:51 IST

नवरात्रि से पहले हंसराज रघुवंशी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी कोमल ने दिया बेटी को जन्म

Singer Hansraj Raghuvanshi becomes father: भजन गायक हंसराज रघुवंशी और उनकी पत्नी कोमल सकलानी के…

Last Updated: October 10, 2026 17:39:23 IST

ना रोहित ना कोहली ये खिलाड़ी है टी20 में छक्कों का बादशाह कौन? नंबर सुन पकड़ लेंगे माथा

IND VS WI: रिकॉर्ड्स के मुताबिक, क्रिस गेल टी 20 क्रिकेट में 1,000 छक्कों का…

Last Updated: October 10, 2026 17:18:45 IST