Live TV
Search
Home > राज्य > UP News: सुबह घर वालों को किया फोन, फिर कुछ ही घंटों में खत्म की जिंदगी, हॉस्टल में मिला शव

UP News: सुबह घर वालों को किया फोन, फिर कुछ ही घंटों में खत्म की जिंदगी, हॉस्टल में मिला शव

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक छात्रा ने अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया. अमेठी के नर्सिंग कॉलेज में जेएनएम फाइनल ईयर की छात्रा की मौत के बाद हड़कंप मच गया. वहीं छात्रा के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है.

Written By:
Last Updated: August 29, 2026 14:32:09 IST

Mobile Ads 1x1

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नर्सिंग की छात्रा की मौत हो गई. जेएनएम फाइनल ईयर की छात्रा ने नर्सिंग कॉलेज में आत्महत्या कर ली. बता दें कि ये मामला अमेठी के मुंशीगंज का है, जहां जेएनएम फाइनल ईयर में पढ़ने वाली छात्रा दीप्ति यादव का शव हॉस्टल के कमरे में लटका मिला, जिसके बाद हड़कंप मच गया. उसका शव दुपट्टे से फंदे पर लटका हुआ था. पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची.

जब पुलिस ने कमरे की जांच की और सबूत इकट्ठे कर लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिवार वालों ने दीप्ति की मौत पर आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी हत्या की गई है और फिर उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है. 

रक्षाबंधन के मौके पर घर पर की बात

जानकारी के अनुसार, दीप्ति यादव सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के सादिबुल्ला गांव की रहने वाली थी. वो अमेठी के इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज से जेएनएम कर रही थीं और थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही थीं. 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दीप्ति यादव ने अपने माता-पिता को फोन कर उनसे फोन पर बात की. इसके बाद कुछ ही घंटों में उन्होंने आत्म हत्या कर ली. दीप्ति के माता-पिता का कहना है कि जब दीप्ति से उनकी बात हुई, तो वो बिल्कुल सामान्य थी और उसकी बातों से लगा तक नहीं था कि वो ऐसा कुछ भी कर सकती है. 

शक होने पर छात्रों ने दी वॉर्डन को सूचना दी

वहीं कुछ घंटे तक दीप्ति के कमरे से कोई आवाज नहीं सुनाई दी, तो आसपास की लड़कियों ने आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया. जब कमरे से कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने वॉर्डन को इस बारे में जानकारी दी. जब वॉर्डन ने कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया. दुपट्टे के सहारे उसका शव लटका हुआ था. पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

ये भी पढ़ें: Dhruv Jurel Tattoo Meaning: शतक के बाद ध्रुव जुरेल ने क्यों दिखाया अपना टैटू? ‘जय जवान जय किसान’ के पीछे क्या है खास कहानी?

MORE NEWS